सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal's third eye opened, Baba Mahakal decorated Tripund and Belpatra, Bhasma Aarti performed.

Ujjain News: बाबा श्री महाकाल का खुला तीसरा नेत्र, त्रिपुंड व बेलपत्र से सजाकर की गई भस्म आरती; देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 07:42 AM IST
Baba Mahakal's third eye opened, Baba Mahakal decorated Tripund and Belpatra, Bhasma Aarti performed.

वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर आज रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे, जिनका आलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैसाख कृष्ण पक्ष की तृतीया पर सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।

पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप में श्रृंगार किया और कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

 श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का त्रिपुंड, त्रिनेत्र और बेलपत्र से श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप के दर्शन हजारों भक्तों ने किए और जय श्री महाकाल का जयघोष किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें- MP News: इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 KM लंबे फोर लेन के लिए 758 करोड़ स्वीकृत, सीएम ने गडकरी को जताया आभार


अतुल श्रीवास्तव व कावेरी प्रियम ने भी लिया आशीर्वाद
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अतुल श्रीवास्तव ने श्री महाकालेश्वर  के दर्शन किए। इस बीच उन्होंने कहा कि इस समय मेरी पूरी रगों में एक स्फूर्ति सी आ गई है। वहीं, टीवी अभिनेत्री कावेरी प्रियम भी भस्म आरती में शामिल हुईं। भस्म आरती मे शामिल हुई टीवी अभिनेत्री कावेरी प्रियम, दर्शन कर कहा -  मैं पिछले तीन साल से लगातार बाबा महाकाल के दर्शन करने आ रही हूँ
कावेरी ने कहा कि मैं पिछले तीन साल से लगातार आ रही हूं। बाबा श्री महाकाल सब पर कृपा बनाए रखें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेरठ शराब कांड: प्रेम प्रसंग में भाई की हत्या की साजिश, बहन व प्रेमी हिरासत में

05 Apr 2026

Shamli: कैराना में धूमधाम से निकाली गई बालाजी महाराज की शोभायात्रा

05 Apr 2026

Meerut: दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित शिव कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु

05 Apr 2026

Meerut: श्री सोमनाथ मूल ज्योतिर्लिंग के अंशों का भव्य आगमन, आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी भाग्यतेज ने किया अभिषेक

05 Apr 2026

सम्राट विक्रमादित्य के नाट्य मंचन ने दर्शकों का मोहा मन, VIDEO

05 Apr 2026
विज्ञापन

माता शीतला संगीत महोत्सव में नमामि गंगे...की गूंज

05 Apr 2026

कलाकारों ने नाट्य मंचन में किया भावपूर्ण मंचन, VIDEO

05 Apr 2026
विज्ञापन

वाराणसी के चर्चों में गुड फ्राइडे के बाद ईस्टर की पूजा, VIDEO

05 Apr 2026

Meerut: करंट लगने से नगर निगम के लाइन मैन की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

04 Apr 2026

कानपुर: नरवल तहसील में समाधान दिवस, एसडीएम-एसीपी ने सुनीं शिकायतें

04 Apr 2026

कानपुर: देवर पर मकान कब्जाने का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के दिए आदेश

04 Apr 2026

अयोध्या: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, चली लाठी , वीडियो वायरल

04 Apr 2026

कानपुर: बिल्हौर में रेल यातायात प्रभावित, ओएचई पर गिरी डालियां

04 Apr 2026

फरीदाबाद: 11 वर्षीय मोक्षा अरोड़ा ने टेबल टेनिस में जीता रजत पदक, अब लीग के लिए तैयार

04 Apr 2026

आईपी विश्वविद्यालय: आवेदन में गलती करने पर दोबारा देना होगा ढाई हजार का पंजीकरण शुल्क

04 Apr 2026

कानपुर: मंधना बिठूर में धूल भरी आंधी और बारिश से फसलें प्रभावित

04 Apr 2026

कानपुर: फजलगंज चौराहे पर तेज बारिश से जलभराव, जाम में भीगे लोग

04 Apr 2026

Kanpur: गंगा बैराज किनारे तेज आंधी-बारिश का असर, कई दुकानें क्षतिग्रस्त

04 Apr 2026

Meerut: परिजनों ने देखा समीर रिज़वी का मैच, घर पर उमड़े फैन्स

04 Apr 2026

कानपुर हादसा: आंधी में ऑटो पर गिरा भारी-भरकम पेड़, मां की मौत और बेटी की हालत नाजुक

04 Apr 2026

Kanpur: गर्भवती विवाहिता की मौत, दहेज हत्या में पति, सास-ससुर गिरफ्तार

04 Apr 2026

ईंट निर्माता परिषद का 46वें स्थापना दिवस पर भविष्य की चुनौतियों पर हुई चर्चा, VIDEO

04 Apr 2026

Kanpur: तेज आंधी का असर: शहर की सड़कों पर गिरे पेड़, यातायात प्रभावित

04 Apr 2026

Kanpur: बिल्हौर तहसील में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-बारिश, अरौल में ओलावृष्टि

04 Apr 2026

कानपुर: विश्व ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने साझा किए अहम सुझाव

04 Apr 2026

Anuppur Building Collapse : अनूपपुर में 3 मंजिला इमारत गिरी, अब तक एक की मौत, कई फंसे | Amar Ujala

04 Apr 2026

करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, VIDEO

04 Apr 2026

बच्चों के बीच पहुंचे मंत्री दयाशंकर सिंह, मिड-डे मील चखकर परखी गुणवत्ता; VIDEO

04 Apr 2026

Exclusive Interview: 'ओटीटी सिनेमा की दुनिया में क्रांति' Ravi Kishan ने खोले कई राज | Amar Ujala

04 Apr 2026

रायबरेली: बारिश के साथ गिरे ओले, तापमान तो गिरा पर बढ़ने वाली हैं किसानों की मुश्किलें

04 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed