{"_id":"69d23b04eda6ff10ae0bba07","slug":"video-roads-broken-in-several-places-and-water-supply-issues-also-in-ward-33-of-bareilly-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly: वार्ड 33 में कई जगहों पर टूटी हैं सड़कें, महीनेभर से पानी की समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: वार्ड 33 में कई जगहों पर टूटी हैं सड़कें, महीनेभर से पानी की समस्या बरकरार
Mukesh Kumar
Updated Sun, 05 Apr 2026 04:05 PM IST
Link Copied
बरेली में नगर निगम के वार्ड 33 में अमर उजाला की ओर से रविवार को वनखंडीनाथ मंदिर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय लोगों ने सड़क, पानी समेत क्षेत्र की कई समस्याओं को बताया और प्रशासन से समाधान कराने की मांग की। पूरन लाल प्रजापति ने बताया कि करीब 15 हजार आबादी के इस वार्ड में कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। नालियों में गंदगी भरी रहती है। सईद नाजिम अली ने बताया कि मंदिर के पास में ही सरकारी जमीन है, जिस वजह से वहां पर रोड नहीं पड़ पा रहा है, जिससे चलते आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने जल्द ही सड़क बनवाने की मांग की। बताया कि कुछ स्ट्रीट लाइट भी खराब हैं उन्हें भी ठीक कराया जाए। रात में पैदल आने जाने वालों को परेशानी होती है। असलम अली ने बताया कि पानी की टंकी में बहुत समय से खराब है। बताया जा रहा है कि यहां पर बोरिंग की समस्या बनी हुई है। बीते एक महीने से पानी की समस्या बनी हुई है, इसका जल्द समाधान होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।