{"_id":"69d23d29bf399aa3a502931c","slug":"video-wife-along-with-her-lover-and-landlord-severed-her-husband-private-part-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पत्नी ने प्रेमी और मकान मालिक संग मिलकर काटा घरवाले का गुप्तांग, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पत्नी ने प्रेमी और मकान मालिक संग मिलकर काटा घरवाले का गुप्तांग, अस्पताल में भर्ती
यूपी के आगरा स्थित सिकंदरा थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले युवक ने पत्नी, उसके प्रेमी और मकान मालिक पर पिटाई करने और चाकू से प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) काटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हालांकि सर्जरी के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है। पीड़ित ने बताया कि वह मूल रूप से एटा के थाना सकीट क्षेत्र का निवासी है। सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर जूते की फैक्टरी में काम करता है। उसे काफी समय से मकान मालिक के परिचित मथुरा के फरह क्षेत्र निवासी टिंकू से पत्नी के संबंध होने का शक था। उसने इसका विरोध भी किया। लेकिन पत्नी के न मानने के कारण उसने कुछ दिन पहले कमरा खाली कर अन्यत्र रहना शुरू कर दिया। आरोप है कि 2 अप्रैल की रात 11 बजे सब्जी मंडी के पास तीनों आरोपियों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। आरोपियों ने उनके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटा। लहूलुहान अवस्था में पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। विवेचक ने बताया कि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। सर्जरी के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो वह अपने कमरे का पता नहीं बता पाया। पुराने मकान का भी पता उसने नहीं बताया। आरोपियों के बाइक से आने और पत्नी को साथ नहीं देखने का बयान पीड़ित ने दिया है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपों की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।