{"_id":"69d23c1c2b7b026abc04038d","slug":"video-married-woman-murdered-for-dowry-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: राजासांसी के गांव हरसा छीना में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, परिवार ने की इंसाफ की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: राजासांसी के गांव हरसा छीना में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, परिवार ने की इंसाफ की मांग
राजासांसी क्षेत्र के गांव हरसा छीना साहिबाजपुर में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कुलजीत कौर के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब ढाई साल पहले लवप्रीत सिंह से हुई थी। दोनों का एक नौ महीने का बच्चा भी है।
पीड़ित परिवार के आरोपों के अनुसार, शादी के बाद से ही कुलजीत कौर को दहेज और पिता की जमीन में हिस्सेदारी लाने के लिए लगातार परेशान किया जाता था। इस दौरान उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई। परिवार ने बताया कि कई बार समाज के लोगों की मौजूदगी में समझौते भी कराए गए, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि मौत से पहले कुलजीत कौर ने अपनी बहन को फोन कर कहा था कि उसे मार दिया जाएगा और जल्द घर आने को कहा था। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो घर में कुलजीत कौर का शव पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने उसे फांसी देकर मार डाला।
पीड़ित परिवार ने साफ कहा है कि जब तक मुख्य आरोपी पति लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे।
वहीं, चौकी कुक्कड़ांवाला के इंचार्ज कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।