Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Fire Breaks Out in HRTC Bus Engine in Ladbharol; Major Tragedy Averted Thanks to Passengers Presence of Mind
{"_id":"69d23c396e9254ac43089718","slug":"video-mandi-fire-breaks-out-in-hrtc-bus-engine-in-ladbharol-major-tragedy-averted-thanks-to-passengers-presence-of-mind-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल में HRTC बस के इंजन में लगी आग, यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल में HRTC बस के इंजन में लगी आग, यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Apr 2026 04:10 PM IST
लडभड़ोल क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां बैजनाथ-सांडापत्तन-संधोल रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के इंजन में अचानक आग भड़क गई। गनीमत यह रही कि यात्रियों ने समय रहते धुआं उठता देख लिया और तुरंत सुरक्षित बाहर निकल गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर करीब 1:45 बजे की है। एचआरटीसी की बस बैजनाथ से संधोल की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस लडभड़ोल बस स्टैंड के पास पहुंची, चालक और परिचालक बस को खड़ी करके पास ही एक ढाबे में खाना खाने चले गए। इस दौरान बस के अंदर सवारियां बैठी हुई थीं। तभी अचानक बस के इंजन से धुआं उठने लगा। इंजन से धुआं निकलता देख बस में बैठे यात्रियों ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ढाबे में मौजूद चालक और परिचालक को दी और आनन-फानन में बस से नीचे उतर गए। मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने बिना कोई देरी किए इंजन पर पानी और मिट्टी डालकर आग को फैलने से रोक लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इंजन में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बस में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि अगर उन्होंने समय रहते धुआं नहीं देखा होता, तो आग पूरी बस में फैल सकती थी। बाल-बाल बचे इन यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। एचआरटीसी बैजनाथ के क्षेत्रीय प्रबंधक शशांक धीमान ने बताया कि बस के इंजन में अचानक आग किन कारणों से लगी, इसका तकनीकी तौर पर पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।