{"_id":"69d23ae065db9e812f030a1f","slug":"video-police-recover-256-lost-mobile-phones-3820-returned-to-owners-over-26-months-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 256 खोए मोबाइल किए बरामद, 26 माह में 3820 फोन मालिकों को लौटाए; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 256 खोए मोबाइल किए बरामद, 26 माह में 3820 फोन मालिकों को लौटाए; VIDEO
आजमगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत मार्च 2026 में कुल 256 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 61 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। उक्त जानकारी एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने दी।
रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जनपद में नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मोबाइल धारक सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हैं, जिसके आधार पर पुलिस मोबाइल ट्रेस कर बरामद करती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक कुल 607 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। यदि आंकड़ों को देखतें तो फरवरी 2024 से अब तक लगभग 26 माह में कुल 3820 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 9 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है। मोबाइल बरामदगी अभियान में बेहतर कार्य करने वाले जनपद के आठ थानों मुबारकपुर, निजामाबाद, जीयनपुर, अहरौला, रौनापार, बरदह, जहानागंज और गंभीरपुर द्वारा 200 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन थानों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।