{"_id":"69d27c6c79d78799ec02e471","slug":"video-parshuram-jayanti-festival-preparations-begin-in-kanpur-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नागापुर गंगा तट पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम, तीन दिनों तक सजेगा दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नागापुर गंगा तट पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम, तीन दिनों तक सजेगा दरबार
कानपुर नरवल तहसील के सरसौल क्षेत्र स्थित नागापुर गंगा तट पर बने परशुराम धाम में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चाणक्य वंशज संगठन के तत्वावधान में 17 से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला देखने को मिलेगी।
आयोजन से जुड़े पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सर्व समाज को एकजुट कर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप में मनाना है। इसके तहत मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर शिवलिंग और शिव परिवार की स्थापना की जाएगी, जिससे धार्मिक माहौल और अधिक सशक्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान 101 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार निश्शुल्क कराया जाएगा, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।