{"_id":"69d22cad0188fcac490a2e62","slug":"video-free-medical-treatment-worth-up-to-five-lakh-is-available-at-102-hospitals-in-agra-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में 102 अस्पतालों में निशुल्क मिल रहा पांच लाख तक का इलाज, ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में 102 अस्पतालों में निशुल्क मिल रहा पांच लाख तक का इलाज, ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत याेजना में अभी 9.75 लाख लोगों के कार्ड बन चुके हैं। इनको याेजना में पंजीकृत 102 अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के कार्ड भी तेजी से बनाए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 9,75,664 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन गए हैं। इसमें 70 साल से अधिक उम्र के 64,198 के कार्ड बने हैं। योजना से जुड़ने में अस्पताल संचालक भी रुचि दिखा रहे हैं। अभी 102 अस्पतालों का योजना में पंजीकरण है। इसमें से 80 निजी और 22 सरकारी अस्पताल हैं। 80 निजी अस्पताल में से करीब 20 सुपर स्पेशियलिटी सेंटर हैं। इसमें कैंसर, किडनी, लिवर, हृदय रोग समेत अन्य गंभीर मरीजों को निशुल्क इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिल रही है। नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि गोपाल ने बताया कि 1.51 लाख लोगों को इस योजना पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज मिला है। इसमें सबसे ज्यादा कैंसर, हृदय, किडनी, लिवर, हड्डी रोग समेत अन्य के मरीज हैं। लाभार्थी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र और पंजीकृत निजी अस्पतालों के अलावा beneficiary.nha.gov.in पर भी ऑनलाइन कार्ड बना सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।