{"_id":"69d22ca4a1f1b75c4709fac2","slug":"video-metro-trials-up-to-isbt-in-agra-will-begin-soon-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन तक बिछा ट्रैक, जल्द होंगे हाईस्पीड ट्रायल; जानें कब से सफर कर सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन तक बिछा ट्रैक, जल्द होंगे हाईस्पीड ट्रायल; जानें कब से सफर कर सकेंगे यात्री
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी स्टेशन तक दोनों ओर की पटरी बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। बिजली लाइन, सिग्नलिंग समेत अन्य कार्य भी अंतिम चरण में हैं। जल्द ही हाईस्पीड ट्रायल पूरे कर मई से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चल रही है। एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी तक दोनों ओर की पटरी बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही मेट्रो का 90 किमी प्रतिघंटे की अधिकतम गति से ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद संचालन शुरू हो जाएगा। इससे लोग ताजपूर्वी से आईएसबीटी तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।