{"_id":"69d22e29fe7e306b910b812e","slug":"video-a-scuffle-broke-out-during-the-foundation-stone-laying-ceremony-of-lord-parshuram-bhavan-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि, कार्यक्रम में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि, कार्यक्रम में चले लात-घूंसे
शहर के सेक्टर-9 में भगवान परशुराम भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्यक्रम राजनीतिक विवाद और आपसी टकराव की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम में पहले शांति का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर में यह विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे l बताया जा रहा है कि ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य 36 बिरादरी को एकता का संदेश देना था, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोग आपस में ही भिड़ते नजर आए। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया और कार्यक्रम स्थल पर जोरदार हंगामा हुआ l घटना के दौरान ब्राह्मण सभा के महासचिव एवं भाजपा नेता संत सुरेहती के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा द्वारा शिलान्यास करने और कार्यक्रम से रवाना होने के बाद हालात बिगड़ गए। उनके जाने के बाद कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स की मौजूदगी में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते यह झड़प हिंसक रूप ले गई। स्थिति को बिगड़ता देख आयोजकों ने कार्यक्रम को बीच में ही रद्द कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं भाजपा नेता संत सुरहेती ने बादली विधायक पर हंगामा करवाने का आरोप लगाए हैं। उन्होंने मारपीट करवाने का आरोप भी लगवाए। वहीं बादली विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि इस झगड़े उनका कोई लेना-देना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।