{"_id":"69d2831a00882a65ca09e9bf","slug":"video-dust-clouds-trouble-commuters-on-under-construction-road-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: साढ़-GT रोड पर उड़ती धूल से किसान और राहगीर बेहाल, निर्माण कार्य ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: साढ़-GT रोड पर उड़ती धूल से किसान और राहगीर बेहाल, निर्माण कार्य ने बढ़ाई मुश्किलें
कानपुर जीटी रोड से साढ़ डिफेंस कॉरिडोर तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क इन दिनों स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पूरे मार्ग पर उड़ती धूल ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
वाहनों के गुजरते ही सड़क पर मिट्टी का भारी गुबार उठता है, जिससे कुछ समय के लिए दृश्यता लगभग शून्य हो जाती है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य कर रही कंपनी की ओर से धूल को नियंत्रित करने के लिए पानी के छिड़काव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसी वजह से सड़क पर हर समय धूल उड़ती रहती है, जिससे आसपास के खेतों और घरों पर भी असर पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।