{"_id":"69d23020cd025aca5107bc06","slug":"video-womens-wing-of-roadways-employees-joint-council-formed-in-shahjahanpur-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की महिला इकाई का गठन, नीता बनीं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की महिला इकाई का गठन, नीता बनीं अध्यक्ष
Mukesh Kumar
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:19 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की महिला शाखा इकाई का गठन कर लिया गया। इसमें नीता श्रीवास्तव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनका फूल माला देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष राजेश पांडेय व गोला डिपो से आए क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद मिश्रा ने सर्वसम्मति से नामों की घोषणा की। इसमें नीता श्रीवास्तव को अध्यक्ष, बबिता सिंह को शाखा मंत्री व अर्पिता वर्मा को संगठन मंत्री मनोनीत किया। रिचा अग्निहोत्री उपाध्यक्ष, गौरी शर्मा को संयुक्त मंत्री, मोहम्मदी अंसारी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई। सभी को फूल माला देकर व पटका पहनाकर स्वागत किया। शाखा अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का प्रमुखता के आधार पर कराया जाएगा। शाखा मंत्री विनोद मिश्रा ने कहा कि महिला कर्मियों को दिक्कत आने पर संगठन के पुरुष पदाधिकारियों से सहयोग मांगती थी। अब महिला इकाई की अध्यक्ष-मंत्री ही महिला परिचालकों की आवाज को बुलंद करेंगी। इस मौके पर प्रतिमा, नसीम बानो, पूनम देवी, स्वाति सिंह, रजनी मिश्रा, अर्चना मिश्रा, साहेबराम यादव, सुशील त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।