फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contract worker dies after coming into contact with high-tension line

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, ट्रांसफार्मर ठीक करते समय हुआ हादसा

Fri, 31 Jul 2026 12:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 31 Jul 2026 12:50 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह ट्रांसफार्मर ठीक कर रहे थे। अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Contract worker dies after coming into contact with high-tension line
पंकज मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी गांव निवड़िया निवासी पंकज मिश्रा (40 वर्ष) की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। वह गांव में ही स्थित मोबाइल टावर के पास लगे ट्रांसफार्मर ठीक कर रहे थे। तभी अचानक से हाईटेंशन लाइन में करंट आ गया। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर फरीदपुर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वंड़िया फीडर पर एक ट्रॉली नलकूप की कई महीनों से खराब है जिसके कारण रात में ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई दी जाती है। सुबह आठ बजे ग्रामीण सप्लाई बंद कर चले गए थे। इसके बाद गांव में ग्रामीण लाइन पर ही कार्य कर रहे थे लेकिन करंट कैसे पहुंचा ये कोई नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि इसी लाइन में आगे किसी ने नलकूप लाइन को लाइन से कटिया डालकर जोड़ दिया, जिसके कारण करंट प्रवाहित हो गया। पंकज को पहले भी करंट लग चुका था। जिसके कारण वह शारीरिक रूप से कमजोर थे। इसलिए अधिकारियों ने उनकी ड्यूटी उपकेंद्र में ही लगा दी थी। पंकज के दो बेटे हैं। उनकी पत्नी सीमा का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लिया था शटडाउन 
विद्युत निगम के एक्सईएन पवन वर्मा का कहना है कि पंकज ग्रामीण फीडर की लाइन खोल गया था लेकिन उसमें एक फेस में सप्लाई चलती रहती है। हो सकता है उसको इसका ध्यान नहीं रहा होगा जिसके कारण करंट की चपेट में आ गया। उसने शटडाउन भी नहीं लिया था। परिवार को विभाग की तरफ से जो भी उचित सुविधाएं होंगी मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed