फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A 19-year-old youth died under suspicious circumstances

बरेली: दोस्त को पीटने के बाद बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़ा, हुई मौत; चार दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 31 Jul 2026 11:33 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 31 Jul 2026 11:33 AM IST
सार

पिता का आरोप है कि चारों दोस्तों ने राहुल की रात भर पिटाई की और बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
A 19-year-old youth died under suspicious circumstances
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली थाना किला के गढ़ी चौकी इलाके में 19 वर्षीय युवक राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके चार दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक राहुल के पिता विनोद कश्यप ने जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पत्रकारों को बताया कि गुरुवार रात नौ बजे राहुल खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले रवि, जतिन, लकी, सोनू और उनके अन्य साथी उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि रात करीब तीन बजे राहुल खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में घर के बाहर दरवाजा पर पड़ा था। दरवाजे  से कुछ दूरी पर उसकी चप्पल पड़ी हुई थी। परिजनों ने उसे घर के अंदर लिटाया तो उसके सिर समेत शरीर पर चोटों के निशान दिखाई दिए। शुक्रवार सुबह राहुल की हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि चारों दोस्तों ने राहुल की रात भर पिटाई की और बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग गए। उन्होंने किला थाना पुलिस को तहरीर देकर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। मृतक की मां गीता ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले ज़ब माता पिता दिल्ली में काम करने चले गए थे तभी राहुल का सोनू, लकी, रवि और जतिन से विवाद हो गया था। बाद में सभी के बीच फिर दोस्ती हो गई, लेकिन उन्हें शक है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे को बुलाकर पिटाई की गई और उसकी हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की।सूचना पर पहुंची किला थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। राहुल कारीगरी का काम करता था। परिजनों के अनुसार कभी-कभी शराब भी पीता था। उसके पिता रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed