{"_id":"6a6c56d0c7e82e7fda08fe97","slug":"stabbing-incident-between-two-groups-of-students-at-an-inter-college-three-students-injured-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी, तीन छात्र घायल, आरोपी हिरासत में लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी, तीन छात्र घायल, आरोपी हिरासत में लिए गए
Fri, 31 Jul 2026 01:33 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:33 PM IST
सार
चाकूबाजी की घटना में कक्षा नौ के 14 साल के सूर्या सोलंकी, कक्षा 10 के आर्यन सोलंकी निवासी बरायमय खेड़ा थाना उझानी और कक्षा 10 का छात्र भविष्य माथुर निवासी लोची नगला घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं शहर के बिसौली मार्ग स्थित द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों बीच शुक्रवार को इंटरवल में खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद चाकूबाजी हो गई। कक्षा 11 के दो छात्रों ने कक्षा नौ और 10 के छात्रों पर एकाएक चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना में तीन छात्र चाकू लगने से घायल हो गए। उनके शरीर में कई जगहों पर चाकू लगे हैं। इस घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई, तत्काल छात्रों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चाकूबाजी, कक्षा नौ, कक्षा दस और कक्षा 11 में पढ़ने वाले छात्रों के गुटों के बीच हुई है।
विज्ञापन
एसएसपी अंकिता शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्कूल के प्रधानाचार्य से घटना के संबंध में जानकारी ली। छात्रों का उपचार शुरू कर दिया गया है। चाकूबाजी की घटना में कक्षा नौ के 14 साल के सूर्या सोलंकी, कक्षा 10 के आर्यन सोलंकी निवासी बरायमय खेड़ा थाना उझानी और कक्षा 10 का छात्र भविष्य माथुर निवासी लोची नगला घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने चाकू मारने के आरोप में कक्षा 11 के छात्र प्रशांत गौतम और कृष्णा ठाकुर को हिरासत में ले लिया है। तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। इधर, कॉलेज के प्रिंसिपल कुशल पाल शर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले छात्रों ने शिकायत की तब उन्हें समझा दिया गया था। आज इंटरवल के दौरान फिर विवाद हुआ।