फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lalei village plunged into mourning; villagers wept inconsolably as the bodies of the women arrived.

Budaun News: मातम में डूबा ललेई गांव, महिलाओं के शव पहुंचते ही फूट-फूटकर रोये ग्रामीण

Fri, 31 Jul 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lalei village plunged into mourning; villagers wept inconsolably as the bodies of the women arrived.
अमीर बानो- फाइल फोटो
कुंवरगांव। ग्राम देवी मंदिर परिसर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद ग्राम ललेई में बृहस्पतिवार को पूरे दिन मातम छाया रहा। पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार देर रात दोनों मृतकों के शव गांव पहुंच गए, परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हर तरफ चीख-पुकार और सिसकियों का माहौल था, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह गांव में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले अमीर बानो के शव को गांव के बाहर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इसके बाद ऊषा देवी के शव को परिजन और ग्रामीण कछला घाट लेकर पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। दोनों ही अंतिम संस्कार में गांव के हर वर्ग और समुदाय के लोग शामिल हुए, जो गांव के आपसी भाईचारे की तस्वीर भी पेश करता नजर आया।
विज्ञापन

हादसे के बाद से गांव का माहौल पूरी तरह बदल गया। बुधवार शाम के बाद किसी भी घर में चूल्हा तक नहीं जला। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि इस हादसे ने ग्रामीणों को भीतर तक झकझोर दिया। मंदिर परिसर में जहां भजन-कीर्तन की गूंज थी, वहीं अब वहां खामोशी और मातम का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन






अपने धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत निभा रही थीं अमीर बानो



- बुधवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर पीपल की डाल गिरने से गई थी जान



सत्यम शर्मा



कुंवरगांव। अमीर बानो... अपने इसी नाम की तरह अपने मधुर व्यवहार से अमीर बानो ने गांव ललेई में पहचान बनाई थी। वह दोनों समुदाय के लोगों के सुख-दुख में शामिल होती थीं और जब भी ग्राम देवी मंदिर पर भजन-कीर्तन होते थे तो उसमें शामिल होने जरूर पहुंचती थीं। वह अपने धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत को निभाती थीं। बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में अमीर बानो की भी जान चली गई।



गांव ललेई के ग्राम देवता मंदिर परिसर में बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे हुए दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में जान गंवाने वाली अमीर बानो की कहानी पूरे इलाके में इंसानियत और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बनी हुई थी।




गांव के लोगों का कहना था कि उन्होंने कभी धर्म की दीवारों को अपने रिश्तों के बीच नहीं आने दिया। ग्राम प्रधान श्यामलाल ने बताया कि उनका निधन पूरे गांव के लिए अपूरणीय क्षति है। ग्रामीण सचिन ने कहा कि आज गांव में हिंदू-मुस्लिम का कोई भेद नहीं है, हर व्यक्ति उनके जाने का गम मना रहा है।

अमीर बानो- फाइल फोटो

अमीर बानो- फाइल फोटो

अमीर बानो- फाइल फोटो

अमीर बानो- फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed