फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Route diversions begin today... solar-powered CCTV cameras will provide round-the-clock surveillance.

Shahjahanpur News: आज से शुरू होगा रूट डायवर्जन...सोलर से चार्ज होकर सीसी कैमरे हर समय करेंगे निगरानी

Fri, 31 Jul 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Route diversions begin today... solar-powered CCTV cameras will provide round-the-clock surveillance.
जलालाबाद नगर पालिका की ओर से बनाया गया कांवड़िया विश्राम शिविर। संवाद
मार्गों पर लगाए गए हाईटेक 114 सीसी कैमरे, 137 स्थानों पर पुलिस पिकेट ड्यूटी भी लगाई
विज्ञापन



शाहजहांपुर। सावन माह के शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार रात से कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। मार्ग पर करीब 114 सीसी कैमरे लगाए गए हैं, जो सोलर पैनल से चार्ज होकर हर समय निगरानी करेंगे। कांवड़ मार्ग पर मांस, अंडा और मछली की बिक्री भी प्रतिबंधित की गई है।
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट व मिर्जापुर के घटियाघाट से जल भरकर कांवड़िए जलालाबाद, कांट होते हुए शहर से होते हुए लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ जल चढ़ाने जाते हैं। सावन का महीना बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो गया। सावन के पहले सोमवार को देखते हुए कांवड़ रूट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत 38 स्थानों पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। मार्ग पर हाईटेक तकनीक वाले लगभग 114 सीसी कैमरे लगाए गए हैं, जो सोलर पैनल से चार्ज होंगे। इसके अलावा 137 स्थानों पर पुलिस पिकेट ड्यूटी भी लगाई है।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी सौरभ दीक्षित ने प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ पहले ही कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली थीं। संभावना है कि शनिवार से कांवड़ यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में यातायात पुलिस ने शुक्रवार रात से रूट डायवर्जन करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। बरेली मोड़ से जलालाबाद तक भारी वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया है। हरदोई और पीलीभीत मार्ग पर होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
कांवड़ मार्गों पर मांस-अंडे की बिक्री प्रतिबंधित
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर कांवड़ मार्गों पर सघन निरीक्षण शुरू किया है। विभाग की टीमें ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंटों और खानपान के ठेलों की जांच कर रही हैं। सहायक आयुक्त खाद्य-ग्रेड विनीत कुमार ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को आवश्यक लाइसेंस या पंजीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें लाइसेंस, रेट लिस्ट और फूड सेफ्टी प्रदर्शन बोर्ड प्रमुखता से प्रदर्शित करने को कहा गया है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस, अंडे आदि की दुकानें पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। इसके अतिरिक्त, भंडारों और निशुल्क भोजन वितरण शिविरों में बनने वाले भोजन की भी नियमित जांच की जाएगी। संवाद
---------
एसडीएम ने हुल्लापुर चौराहे की अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
अल्हागंज। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने हुल्लापुर चौराहे पर डीएम के पूर्व निर्देशों के बावजूद अव्यवस्थाओं के बरकरार रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीएम ने एनएचएआई अधिकारियों को चौराहे के गड्ढों की समुचित मरम्मत कराने, इंटरलॉकिंग की टूटी साइड को ठीक कराने तथा हाईमास्ट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। हाईवे किनारे डंप कूड़े का निरीक्षण कर उन्होंने सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। विद्युत निगम ने भी मार्ग किनारे लगे बिजली के खंभों को कवर करने का कार्य शुरू कर दिया है। उनके साथ नायब तहसीलदार रोहित कटियार साथ रहे। संवाद
--------

कांवड़ियों के लिए बनाए गए शिविर
फोटो 17 व 15 व 16
जलालाबाद। शाहजहांपुर रोड पर गांव नगरिया के सामने नगर पालिका की ओर से कांवड़ियों के लिए विश्राम शिविर बना दिया गया है। बृहस्पतिवार सुबह विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने इसका फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में कांवड़ियों के आराम के लिए 20 चारपाई, आठ सीलिंग फैन, दो कूलर, मोबाइल चार्जिंग व शौचालय आदि की सुविधा दी गई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए जरूरत के मुताबिक व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। शिविर का एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने निरीक्षण कर जायजा लिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शकील खां, नगराध्यक्ष सुधीर गुप्ता, विनोद अग्निहोत्री, कुसुम शर्मा, सभासद प्रदीप मिश्रा, मनोज अग्निहोत्री, गौरव राघव आदि मौजूद रहे।
---------
तैयारी रही पूरी, कांवड़िये नहीं आए
जलालाबाद। कांवड़ यात्रा के पहले दिन यातायात व्यवस्थित व सुचारु रखने के लिए बारह पत्थर चौराहा, कोला मोड़ तथा याकूबपुर तिराहा पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। कई जगह-जगह बैरियर लगाकर सिपाही व यातायात पुलिस को तैनात किया गया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि गोला जाने वाले कावड़ियों को शाहजहांपुर रोड पर बने डिवाइडर के बाई तरफ से व दूसरी तरफ से अन्य वाहनों के आने-जाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि बृहस्पतिवार को शाम तक कांवड़ लेकर गोला जाने वाले शिवभक्त नजर नहीं आए। जल भरने गंगा जाने वाले भक्तों की तीन-चार ट्राॅलियां जरूर निकलीं। तीन अगस्त को सावन का पहला सोमवार होने से रविवार रात से ज्यादा संख्या में कांवड़ यात्रियों के आने जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

----
कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार की शाम से रूट डाइवर्जन लागू कर दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। दुर्घटना रहित व सुविधाजनक कांवड़ यात्रा कराने का लक्ष्य है। -शुभम वर्मा, सीओ सदर

जलालाबाद नगर पालिका की ओर से बनाया गया कांवड़िया विश्राम शिविर। संवाद

जलालाबाद नगर पालिका की ओर से बनाया गया कांवड़िया विश्राम शिविर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed