{"_id":"69d233610122fa087606f9f0","slug":"video-farmer-union-leader-rakesh-tikait-reached-bhiwani-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी पहुंचे किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत, पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के निधन पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी पहुंचे किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत, पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के निधन पर जताया शोक
पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के निधन पर किया शोक प्रकट करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि पैदावार से किसान को नहीं मिलते अच्छे दाम, एग्रीकल्चर हड़ताल के कांसेप्ट को भविष्य में किसान अपना सकता है, तभी मिलेंगे अच्छे दाम। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि पेस्टीसाईड व रसायनिक खाद युक्त खेती से देश का किसान दुखी है। ऐसे में सरकार किसानों को आर्गेनिक खेती की तरफ अग्रसर करे तथा इसके लिए किसानों को सब्सिडी उपलब्ध करवाए। यह बात उन्होंने किसानों पर जहरीली खेती के आरोप का जवाब देते हुए भिवानी में कही। वे भिवानी में पूर्व सांसद चौ. जंगबीर सिंह के निधन पर अपने साथी किसान नेता कमल प्रधान के निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि पेस्टीसााईड व खाद के प्रयोग से खेती का खर्च बचता है। उन्होंने कहा कि जहरीली दवाई इंडस्ट्री की देन है, किसानों की नहीं। उन्होंने कहा कि किसान पेस्टीसाईड व रासायनिक खाद के प्रयोग से भले ही उत्पादन को बढ़ता हो, लेकिन किसानों को बाजार में उचित भाव नहीं मिलता। इसीलिए किसानों को एग्रीकल्चर हड़ताल के कांन्सेपट को अपनाना होगा तथा अधिक पैदावार से पीछे हटना होगा। इससे किसानों को बाजार में बेहतर दाम भी मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।