{"_id":"69d295ead4b21ea57605cc47","slug":"cow-brutally-dragged-by-tractor-dies-during-treatment-sparking-widespread-outrage-among-villagers-jhabua-news-c-1-1-noi1456-4131462-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jhabua News: थांदला के खजूरी में इंसानियत शर्मसार, ट्रैक्टर से गाय को बेरहमी से घसीटा, उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhabua News: थांदला के खजूरी में इंसानियत शर्मसार, ट्रैक्टर से गाय को बेरहमी से घसीटा, उपचार के दौरान तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 10:47 PM IST
Link Copied
थांदला अंतर्गत ग्राम खजूरी में शनिवार शाम एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। एक बेरहम ट्रैक्टर चालक ने पहले एक गाय को टक्कर मारी और फिर रुकने के बजाय उसे सड़क पर काफी दूर तक बेरहमी से घसीटता रहा। बेजुबान जानवर को तड़पता देख वहां मौजूद बोरवा निवासी देवचंद, सोहन और मुकेश सहित अन्य ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को रुकवाया और कड़ी मशक्कत के बाद गाय को मुक्त कराया। ग्रामीणों के कड़े विरोध को देखते हुए आरोपी चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। जागरूक नागरिकों ने करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन वह तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हुए भागने में सफल रहा।
इस अमानवीय कृत्य के बाद से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों और जीवदया प्रेमियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही श्री कृष्ण गौसेवा रक्षक टीम सक्रिय हुई और रात्रि में ही घायल गाय के उपचार की व्यवस्था जुटाई। पशु चिकित्सक डॉ. प्रेम खरे एवं डॉ. मनीष भट्ट ने मौके पर पहुंचकर गाय का गहन उपचार किया और रविवार सुबह भी उसकी देखरेख जारी रही, लेकिन गंभीर चोटों और अत्यधिक पीड़ा के चलते अंततः गोमाता को बचाया नहीं जा सका। गाय की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया है। टीम के सदस्य शिवम राजपुरोहित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जीवदया प्रेमी थांदला थाने पहुंचे और फरार चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर टीआई अशोक कनेश को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि चश्मदीदों के आधार पर आरोपी की तत्काल पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी क्रूरता की पुनरावृत्ति न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।