{"_id":"69d2457080b8d3af980b94a8","slug":"video-video-parama-parasaga-ma-tavara-para-caugdhha-yavaka-2-ghata-sa-haii-valtaja-darama-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे से हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे से हाई वोल्टेज ड्रामा
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक युवक अचानक बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। टावर के पैनल पर बैठकर वह जोर-जोर से रोने लगा और नीचे खड़ी पुलिस व लोगों से अपनी बात मनवाने की जिद करने लगा।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक एक लड़की को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा।
प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवक की इस हरकत से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार युवक को समझाने में लगे हुए हैं, लेकिन दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वह टावर के पैनल पर बैठा हुआ है और भावुक होकर रो रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। मौके पर पुलिस की निगरानी जारी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।