{"_id":"69d2457dc219a45ce206ab9d","slug":"video-video-aathha-pana-sa-kasana-ka-bugdhha-cata-khata-ma-bkhara-kata-gaha-ka-fasal-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आंधी-पानी से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में बिखरी कटी गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आंधी-पानी से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में बिखरी कटी गेहूं की फसल
उतरौला (बलरामपुर)। मौसम परिवर्तन ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। कई स्थानों पर मड़ाई के लिए रखी फसल बिखर गई, जबकि खड़ी फसल भी हवा के तेज झोंकों से खेतों में लेट गई। अचानक हुए मौसम बदलाव से किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों के अनुसार कटाई के बाद खेतों में पड़ी गेहूं की फसल आंधी-पानी के कारण भीग गई, जिससे मड़ाई कार्य प्रभावित हो गया है। कई जगहों पर फसल पानी में भीगने से दानों की गुणवत्ता खराब होने की आशंका जताई जा रही है। खेतों में बिखरी फसल को दोबारा समेटने में किसानों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है।
बारिश के चलते मड़ाई का काम भी रुक गया है, जिससे किसानों को विलंब का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो उपज घटने के साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आंधी-पानी के बाद किसान अपनी-अपनी फसल बचाने में जुटे दिखाई दिए। कोई खेतों में गिरी फसल को समेटता नजर आया तो कोई पानी निकासी की व्यवस्था करता दिखा। मौसम की इस मार से क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल बना हुआ है। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र खरवार ने बताया कि नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। पेश है उतरौला रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव राजन की वीडियो रिपोर्ट...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।