सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:Sehore erupts over 6-hour power cuts, road blockade exposes system failure badly

Sehore news: सीहोर में छह घंटे की अघोषित बिजली कटौती पर हंगामा, सड़क जाम कर जताया गुस्सा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 09:52 PM IST
Sehore news:Sehore erupts over 6-hour power cuts, road blockade exposes system failure badly

सीहोर जिले का मंडी क्षेत्र रविवार को अचानक उबाल पर आ गया, जब लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ नागरिकों और व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। हालात इतने बिगड़े कि सीहोर-श्यामपुर मार्ग पर घंटों तक यातायात ठप रहा। लोगों का गुस्सा साफ था कि अब सहनशक्ति जवाब दे चुकी है और बिजली कंपनी की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।

रविवार को मंडी क्षेत्र में 6 घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही। सुबह 7:00 बजे से ही बिजली दो फिर 2:00 बजे के बाद ही आई। यह कटौती बिना किसी पूर्व सूचना के की गई, जिससे लोग दिनभर उमस और गर्मी में तड़पते रहे। घरों में पंखे बंद, पानी की सप्लाई प्रभावित और व्यापार पूरी तरह चौपट। इन हालातों ने जनता को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया।

चक्काजाम कर दिया संदेश... अब नहीं सहेंगे अत्याचार
गुस्साए नागरिकों और व्यापारियों ने सीहोर-श्यामपुर मार्ग पर चक्काजाम कर बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिजली कटौती अब एक “नीति” बन चुकी है। दिन में 8 से 10 बार बिजली जाना आम बात हो गई है, जिससे हर वर्ग त्रस्त है। स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बिल वसूली के समय कंपनी बेहद सख्त रहती है, लेकिन सुविधा देने के नाम पर पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें- Anuppur Building Collapse: लॉज हादसे में तीन जिंदा दफन, लॉज संचालक और भूमि मालिक पर FIR, 24 घंटे चला रेस्क्यू

व्यवसायी लालू शाह ने तीखे शब्दों में कहा कि “बिजली कटौती ने व्यापार की कमर तोड़ दी है, ग्राहक आते हैं लेकिन अंधेरे में लौट जाते हैं।” पूर्व पार्षद राम प्रकाश चौधरी ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों की लापरवाही ने जनता के गुस्से को और भड़का दिया है। अरविंद साहू का कहना है कि यह सिर्फ एक वर्ग की समस्या नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की पीड़ा बन चुकी है।

नया सब-स्टेशन भी बना दिखावा, राहत नहीं मिली
सबसे बड़ा सवाल उस नए 33/11 केवी सब-स्टेशन पर उठ रहा है, जिसका लोकार्पण हाल ही में किया गया था। 26 मार्च को प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने करीब 2 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से इस सब-स्टेशन का उद्घाटन किया था। दावा किया गया था कि इससे क्षेत्र को निर्बाध बिजली मिलेगी और गर्मी में राहत मिलेगी। लेकिन हकीकत इसके उलट निकली।कटौती कम होने के बजाय और बढ़ गई। इससे लोगों में यह भावना गहराने लगी है कि योजनाएं सिर्फ कागजों और मंचों तक सीमित हैं।

व्यापार पर पड़ा सीधा असर, नुकसान बढ़ता गया
मंडी क्षेत्र में बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर व्यापारियों पर पड़ा है। दुकानों में अंधेरा, मशीनें बंद और ग्राहक गायब हैं। इन हालातों ने कारोबार को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई व्यापारियों का कहना है कि रोजाना हजारों रुपए का नुकसान हो रहा है, लेकिन बिजली कंपनी को इसकी कोई परवाह नहीं है। लगातार हो रही कटौती और शिकायतों की अनदेखी ने प्रशासन और बिजली कंपनी दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। लोगों का साफ कहना है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र हो सकता है। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ के महुआखेड़ा व क्वार्सी थाना अंतर्गत दो जगह हुई चोरी, एसपी यातायात प्रवीन कुमार ने दी जानकारी

05 Apr 2026

खैर मंडी में दुकानदार और अन्य व्यक्ति के बीच विवाद मारपीट, लूट के बारे में एएसपी सम्यक चौधरी ने दी जानकारी

05 Apr 2026

Bilaspur: रविवार के दिन श्री नयना देवी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

05 Apr 2026

काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, VIDEO

05 Apr 2026

VIDEO: पत्नी ने प्रेमी और मकान मालिक संग मिलकर काटा घरवाले का गुप्तांग, अस्पताल में भर्ती

05 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: सड़क हादसे रोकने की कवायद, चिह्नित किए जा रहे ब्लैक स्पाॅट

05 Apr 2026

VIDEO: बाबू जगजीवन राम के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

05 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: 26 अप्रैल को होगा अग्रवाल महासभा का चुनाव

05 Apr 2026

VIDEO: घर बुलाकर शिक्षिका के साथ महिला सहकर्मी ने किया ऐसा कांड, बेडरूम में खुली आंख; जानें पूरा मामला

05 Apr 2026

VIDEO: चोरी के ऑटो में सवारी से करते थे लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार; किसान के साथ हुई वारदात का खुलासा

05 Apr 2026

VIDEO: क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कराने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, 10 गिरफ्तार

05 Apr 2026

VIDEO: संदिग्ध अवस्था में सड़क पर मिला ट्रांसपोर्ट कारोबारी का शव, जीएसटी अधिकारी से चल रहा था विवाद; हत्या का आरोप

05 Apr 2026

Mandi: लडभड़ोल में HRTC बस के इंजन में लगी आग, यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

05 Apr 2026

अमृतसर: राजासांसी के गांव हरसा छीना में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, परिवार ने की इंसाफ की मांग

05 Apr 2026

Bareilly: वार्ड 33 में कई जगहों पर टूटी हैं सड़कें, महीनेभर से पानी की समस्या बरकरार

05 Apr 2026

Shahjahanpur: ईस्टर पर निकाले गए जुलूस, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी चर्च पहुंचे, लोगों को दीं शुभकामनाएं

05 Apr 2026

पुलिस ने 256 खोए मोबाइल किए बरामद, 26 माह में 3820 फोन मालिकों को लौटाए; VIDEO

05 Apr 2026

VIDEO: आनंद मठ नाटक में बच्ची की परफॉर्मेंस से खुश हुए सीएम योगी, दो चॉकलेट दी

05 Apr 2026

VIDEO: माहेश्वरी समाज की ओर से कार्यकारिणी गठन, चुने गए ये पदाधिकारी

05 Apr 2026

VIDEO: मोमिन अंसार सभा की ओर से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन

05 Apr 2026

VIDEO: सराफा कारोबारी ने उधार चुकाने के लिए गढ़ी थी लूट की कहानी

05 Apr 2026

VIDEO: तेज आंधी-बारिश से फसलों को भारी नुकसान, बिजली आपूर्ति ठप

05 Apr 2026

फतेहाबाद: एसपी निकिता ने शहर थाने का किया औचक निरीक्षण

05 Apr 2026

फतेहाबाद: घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार, लाखों रुपये के जेवर व नकदी बरामद

05 Apr 2026

गाजीपुर में खरवार समाज की बैठक संपन्न, VIDEO

05 Apr 2026

जगजीवन राम को किया नमन, सामाजिक न्याय के संघर्ष का लिया संकल्प; VIDEO

05 Apr 2026

प्रगतिशील लेखक संघ की तरफ से कृति विमर्श का आयोजन किया गया

05 Apr 2026

अलीगढ़ कबड्डी लीग सीजन 5 शुरू, माहेश्वरी सुपर किंग्स-दरबार वॉरियर्स के बीच हुआ उद्घाटन मैच

05 Apr 2026

Meerut: कालंदी में महर्षि कश्यप की मूर्ति स्थापना की तैयारी, तनाव का माहौल

05 Apr 2026

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महर्षि कश्यप और निषाद राज की जयंती, VIDEO

05 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed