{"_id":"69d235ce38e2be587c0092c1","slug":"video-sp-workers-celebrate-birth-anniversaries-of-maharishi-kashyap-and-nishad-raj-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महर्षि कश्यप और निषाद राज की जयंती, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महर्षि कश्यप और निषाद राज की जयंती, VIDEO
रॉबर्ट्सगंज नगर के चुर्क मोड़ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को महर्षि कश्यप और महाराज निषादराज जी की जयंती मनाई गई। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात संगोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप हिंदू धर्म के प्राचीन एवं पूजनीय वैदिक ऋषियों में से एक थे, जिन्हें सभी ऋषियों में प्रमुख स्थान प्राप्त है। कश्यप ऋषि को देवता, असुर, नाग, मानव तथा समस्त जीव-जगत का आदि पिता माना जाता है। महाराजा निषादराज के बारे में कहा कि वे रामायण के प्रमुख पात्रों में से एक थे और भगवान श्रीराम के घनिष्ठ मित्र थे। निषाद समाज के राजा के रूप में वे एक पूजनीय ऐतिहासिक व्यक्तित्व रहे, जिन्होंने समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ऋषियों और महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलते हुए हर वर्ग की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करें। संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। इस मौके पर चौधरी यशवंत सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडेय, विवेक पटेल, हिदायतउल्ला खान, डॉ.केडी सिंह पटेल, डॉ.लोकपति सिंह पटेल, जयप्रकाश मौर्य, हरिशंकर विश्वकर्मा, मुकेश सिंह, इमरान खान आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।