सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs GT Weather HPCA Stadium Chelian: Bengaluru vs Gujarat Pitch Report

RCB vs GT Weather Forecast: धर्मशाला में कैसा रहेगा मौसम, क्या बारिश डालेगी मैच में बाधा? जानें पिच रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 May 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

RCB vs GT HPCA Stadium Chelian Weather & Pitch Report: आरसीबी और गुजरात की टीमें क्वालिफायर-1 में एक दूसरे से भिड़ने के लिए पूरी तैयार हैं। क्वालिफायर-1 के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया, ऐसे में जानते हैं कि धर्मशाला में मंगलवार को मौसम कैसा रहेगा और यहां कि पिच रिपोर्ट क्या है।

RCB vs GT Weather HPCA Stadium Chelian: Bengaluru vs Gujarat Pitch Report
गुजरात बनाम आरसीबी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को धर्मशाला में आईपीएल 2026 सीजन का क्वालिफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने ग्रुप चरण में दमदार प्रदर्शन किया और शीर्ष दो पर रहकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को एक मौका और मिलेगा। क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता से क्वालिफायर-2 में खेलेगी। 
Trending Videos

RCB vs GT Weather HPCA Stadium Chelian: Bengaluru vs Gujarat Pitch Report
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL
प्लेऑफ और फाइनल का कार्यक्रम
धर्मशाला में मंगलवार को कैसा मौसम रहेगा इस बारे में जानने से पहले आइए देखते हैं कि प्लेऑफ का कार्यक्रम क्या है। मालूम हो कि प्लेऑफ में आरसीबी, गुजरात, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें पहुंची हैं। आरसीबी और गुजरात शीर्ष दो में शामिल हैं, जबकि हैदराबाद तीसरे और राजस्थान अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही। 
  • क्वालिफायर-1: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस, 26 मई, धर्मशाला।
  • एलिमिनेटर: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 27 मई, मुल्लांपुर।
  • क्वालिफायर-2: क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम, 29 मई, मुल्लांपुर।
  • फाइनल: 31 मई, अहमदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला में कैसी होगी पिच?
तेज गेंदबाजों की मददगार धर्मशाला की पिच पर आईपीएल के इस सत्र में बल्लेबाजों ने सहजता से बड़े स्कोर बनाए हैं और मंगलवार को आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले पहले क्वालिफायर मैच में मुख्य मुकाबला बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के बीच होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के स्टेडियम में इस सत्र में यहां खेले गए तीनों मुकाबलों में पहली पारी का स्कोर 200 रन के आंकड़े तक पहुंचा या उससे आगे निकला। तेज गेंदबाजों को धर्मशाला में सीम मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल मिलती है, लेकिन इस सत्र के आंकड़े बताते हैं कि धर्मशाला अब केवल गेंदबाजों के लिए मुफीद विकेट नहीं रह गया है।

समुद्र तल से लगभग 1450 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मैदान भारत के उन चुनिंदा स्थलों में शामिल है, जहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से लगातार स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलती है। पहाड़ी इलाकों की ठंडी और हल्की हवा गेंदबाजों को हार्ड लेंथ पर प्रभावी गेंदबाजी करने में मदद करती है। अन्य मैदानों के विपरीत यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलने का मतलब कम स्कोर वाला मैच नहीं होता। पहले क्वालिफायर में काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन-सी टीम शुरुआती छह ओवरों में गेंद से बेहतर प्रदर्शन करती है।
विज्ञापन

टॉस की भूमिका होगी अहम
  • टॉस भी इस मैदान पर अहम भूमिका निभा सकता है। 
  • इस सत्र के तीन में से दो मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं। 
  • इसकी बड़ी वजह यह रही कि गेंद पुरानी होने और ओस पड़ने के बाद बल्लेबाजी आसान हो जाती है। ऐसे में मंगलवार रात भी पहले गेंदबाजी करना टीमों की प्राथमिकता हो सकती है। 
  • ऐसे में आरसीबी का संतुलित तेज गेंदबाजी आक्रमण, पावरप्ले जैसे निर्णायक चरण में परिस्थितियों का बेहतर फायदा उठाने के मामले में गुजरात टाइटंस पर मामूली बढ़त दिला सकता है।

धर्मशाला में बारिश की कितनी संभावना
धर्मशाला पहाड़ों पर स्थित है, इसलिए यहां हर पल मौसम बदलता रहता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, धर्मशाला में मंगलवार को बारिश की संभावना 25 प्रतिशत है और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। भले ही मैच के दिन बारिश की संभावना ज्यादा नहीं है, लेकिन धर्मशाला में मौसम कभी भी बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान तो फैंस के लिए राहत भरे हैं।

बारिश में धुला मैच तो किसे फायदा? 
धर्मशाला में अगर बारिश हुई और पांच-पांच ओवर का मैच भी नहीं हो सका तो आरसीबी को फायदा होगा और वह सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। इसका कारण यह है कि क्वालिफायर के लिए रिजर्व डे नहीं है और इस स्थिति में आरसीबी आगे बढ़ सकती है। आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर थी, जबकि गुजरात दूसरे स्थान पर रही थी, इसलिए मैच बेनतीजा होने की स्थिति में आरसीबी को फायदा होगा। हालांकि, गुजरात का सफर खत्म नहीं होगा क्योंकि उसे क्वालिफायर-2 के जरिये फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed