KKR vs DC Highlights: लीग चरण के आखिरी मुकाबले में दिल्ली की शानदार जीत, केकेआर को 40 रन से हराया
{"_id":"6a12fbbaf1e9c147590512ff","slug":"kkr-vs-dc-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-delhi-capitals-ipl-2026-70th-match-updates-2026-05-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"KKR vs DC Highlights: लीग चरण के आखिरी मुकाबले में दिल्ली की शानदार जीत, केकेआर को 40 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 24 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हरा दिया। इसी के साथ आईपीएल 2026 के लीग चरण का समापन हो गया। 70 मैचों के बाद प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। इनमें आरसीबी, गुजरात, हैदराबाद और राजस्थान शामिल हैं। 26 मई को पहला क्वालिफायर खेला जाएगा जबकि 27 मई को एलिमिनेटर मैच होगा।
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
11:31 PM, 24-May-2026
दिल्ली ने केकेआर को हराया
दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 40 रनों से हरा दिया। रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में केकेआर 18.4 ओवर में सिर्फ 163 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। उनके लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। इसी के साथ आईपीएल 2026 का लीग चरण समाप्त हो गया।प्लेऑफ की चारों टीमें तय
प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। आरसीबी, गुजरात, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहीं। तालिका में शीर्ष-दो स्थानों पर रहने वाली आरसीबी और गुजरात के बीच 26 मई को धर्मशाला में पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, 27 मई को मुल्लांपुर में हैदराबाद और राजस्थान के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।
11:00 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: दिल्ली की वापसी
दिल्ली को मैच में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने वापसी कराई है। कुलदीप ने रहाणे और रिंकू को पवेलियन भेजा। इसके बाद अक्षर ने तेजस्वी दहिया को बोल्ड किया। फिलहाल रोवमन पॉवेल और अनुकूल रॉय क्रीज पर मौजूद हैं।
Trending Videos
10:44 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: कप्तान रहाणे का 31 गेंदों में पचासा
कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 115 रन हो गया है। पॉवेल सात रन बनाकर क्रीज पर भी मौजूद हैं।10:36 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: कोलकाता को तीसरा झटका
कोलकाता को तीसरा झटका कैमरन ग्रीन के रूप में लगा। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब रहाणे का साथ देने रोवमन पॉवेल आए हैं।10:27 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: मनीष पांडे आउट हुए
कोलकाता को दूसरा झटका भी एनगिडी ने दिया। उन्होंने मनीष पांडे को स्टार्क के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए।10:18 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: फिन एलन आउट हुए
कोलकाता को पहला झटका लुंगी एनगिडी ने दिया। उन्होंने फिन एलन को बोल्ड किया। वह 13 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अजिंक्य रहाणे का साथ देने मनीष पांडे आए हैं। सात ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 64 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:51 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: कोलकाता की पारी शुरू
कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं।09:27 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: दिल्ली ने कोलकाता को दिया 204 रनों का लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 204 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाए। केकेआर के लिए सौरभ ने दो विकेट लिए जबकि अनुकूल, नरेन और वरुण के नाम एक-एक विकेट रहा।09:10 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: अक्षर पटेल 39 रन बनाकर आउट
दिल्ली को चौथा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने अक्षर पटेल को रिंकू के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 175 रन है।08:37 PM, 24-May-2026