{"_id":"6a13270609c07dda680ee981","slug":"rajasthan-royals-skipper-riyan-parag-credited-brave-calls-for-the-team-s-entry-into-ipl-2026-playoffs-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs RR: 'मैंने मौजूदा सीजन में साहसी फैसले लिए', प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के बाद बोले रियान पराग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs RR: 'मैंने मौजूदा सीजन में साहसी फैसले लिए', प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के बाद बोले रियान पराग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 24 May 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने मैदान पर उनके द्वारा लिए साहसी फैसलों को इसका श्रेय दिया है।
रियान पराग
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने रविवार को मुंबई इंडियंस पर 30 रन की जीत के बाद कहा कि मैदान पर फैसले लेते समय वह अपनी स्वाभाविक समझ पर भरोसा करते हैं। रियान ने इस सत्र में आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने का श्रेय अपने कई साहसी फैसलों को दिया। राजस्थान रॉयल्स ने आठ विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 175 रन पर रोककर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस प्रक्रिया में उन्होंने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
मैच के बाद के पराग ने कहा, मैंने इस सत्र में कई साहसी फैसले लिए हैं। मुझे इसी तरह कप्तानी करना पसंद है। मुझे लगा कि सिर्फ जोफ्रा आर्चर ही हार्दिक को आउट कर सकते हैं और उन्होंने ठीक वैसा ही किया। मैदान पर तुरंत फैसले लेते समय मैं आंकड़ों के बजाय हमेशा अपनी स्वाभाविक समझ पर भरोसा करता हूं।
Trending Videos

आर्चर को सराहा
पराग की रणनीतिक चालें कामयाब रहीं। आर्चर को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया, जहां उन्होंने 15 गेंदों में 32 रन बनाए। बाद में गेंदबाजी करते हुए आर्चर 17 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसमें रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के विकेट भी शामिल थे। पराग ने कहा, जब चीजें योजना के मुताबिक होती हैं, तो बहुत अच्छा लगता है। हम जीत गए हैं, लेकिन अभी भी कई ऐसी चीजें हैं जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है। मैं चाहता था कि जो बल्लेबाज क्रीज पर जम चुका है, वह ज्यादा देर तक खेले। हमें रनों की जरूरत थी। हम ऐसा नहीं कर सकते कि दो बल्लेबाज एक-एक रन बनाकर खेलें। इसलिए हमने जडेजा को भेजा। हम उनसे 20 रन की तेज पारी चाहते थे और उन्होंने ठीक वैसा ही किया।

रियान बोले- अभी पूरी तरह फिट नहीं
असम के इस क्रिकेटर ने कहा कि वह अभी शत प्रतिशत फिट नहीं हैं, लेकिन उन्होंने प्लेऑफ में खेलने का पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा, मैं यकीनन फिट नहीं था। मुझे आज या अगले मैच में नहीं खेलना था। लेकिन मैं अगला मैच जरूर खेलूंगा। जोफ्रा चट्टान की तरह मजबूत हैं। जड्डू भी बहुत मजबूत हैं। वह एक योद्धा हैं। हमें तो काफी पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेना चाहिए था। अब हम अपनी कमियों को दूर कर रहे हैं।