सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 MI vs RR Result: Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Points Table Update

MI vs RR: राजस्थान सातवीं बार IPL के प्लेऑफ में, एलिमिनेटर में हैदराबाद से सामना; पंजाब-केकेआर का सफर समाप्त

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 24 May 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। राजस्थान ने ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच में मुंबई इंडियंस को हराया। राजस्थान का एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से सामना होगा।

IPL 2026 MI vs RR Result: Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Points Table Update
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। राजस्थान ने ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया और इसके साथ ही वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। मौजूदा सीजन में आरसीबी, गुजरात, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी।
Trending Videos


राजस्थान की जीत से पंजाब-केकेआर को हुआ नुकसान
राजस्थान की जीत ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के दरवाजे बंद कर दिए हैं। राजस्थान के 14 मैचों में आठ जीत और छह हार के साथ 16 अंक हो गए और वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। प्लेऑफ की दौड़ से पहले से ही बाहर मुंबई इंडियन्स का अभियान नौवें स्थान पर खत्म हुआ। पंजाब के 14 मैचों में सात जीत, छह हार और एक बेनजीता के साथ 15 अंक ही रहे और वह प्लेऑफ में जाने से चूक गई। पंजाब ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी और वह शुरुआती सात मैचों में अजेय भी थी, लेकिन दूसरे चरण में टीम की लय बिगड़ गई। केकेआर को भी उम्मीद थी, लेकिन राजस्थान की जीत ने पंजाब और केकेआर दोनों टीमों की उम्मीद खत्म कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेऑफ का कार्यक्रम
आईपीएल 2026 का सीजन अब समाप्ति की ओर है। प्लेऑफ की सभी चार टीमें तय हो गई हैं। पहले स्थान पर गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) है, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात है। आरसीबी और गुजरात के बीच 26 मई को धर्मशाला में क्वालिफायर-1 खेला जाएगा, जबकि 27 मई को राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से एलिमिनेटर में मुल्लांपुर में होगा। क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी, जबकि हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता से क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी। 
विज्ञापन

कब-कब प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान
  • राजस्थान की टीम आईपीएल इतिहास में सातवीं बार प्लेऑफ में पहुंची है।
  • राजस्थान की टीम 2008, 2013, 2015, 2018, 2022 और 2024 में प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।
  • राजस्थान ने 2008 में खिताब जीता था, जबकि टीम 2022 में उपविजेता रही थी।

सूर्यकुमार का पचासा
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 38 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद सू्र्यकुमार यादव ने विल जैक्स के साथ मिलकर मुंबई को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। जैक्स के आउट होने के बाद भी सूर्यकुमार ने मोर्चा संभाले रखा और हार्दिक के साथ 48 रन जोड़े। सूर्यकुमार ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मुंबई के सिर्फ पांच ही बल्लेबाज दहाई अंक तक पहुंच सके। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 60 रन बनाए, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 34 और विल जैक्स 33 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए, जबकि नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा को दो-दो विकेट मिले।

आर्चर का ऑलराउंड प्रदर्शन
इससे पहले, राजस्थान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 54 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। आर्चर ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लड़खड़ाने के बाद 32 रन की अहम पारी खेली। रॉयल्स ने लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद अपने करो या मरो मैच में चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर राजस्थान की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही, लेकिन ध्रुव जुरेल ने 26 गेंद में 38, आर्चर ने 15 गेंद में 32, दासुन शनाका ने 15 गेंद में 29 और यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंद में 27 रन का अहम योगदान दिया। रवींद्र जडेजा (नाबाद 19) और नांद्रे बर्गर (नाबाद 10) ने आखिरी ओवरों में 13 गेंद में 30 रन की साझेदारी कर टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर ने 43 और शार्दुल ठाकुर ने 41 रन देकर दो-दो विकेट लिए। वहीं, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और कॉर्बिन बॉश को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed