सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026 Predictions Go Wrong as Most Expert-Picked Teams Crash Out Before Playoffs

IPL 2026: 14 क्रिकेट पंडितों की भविष्यवाणी हुई फेल! जिन टीमों को प्लेऑफ के लिए चुना, उनमें से अधिकतर हुईं बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 May 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में क्रिकेट पंडितों की कई भविष्यवाणियां गलत साबित हुईं। जिन टीमों को सीजन शुरू होने से पहले प्लेऑफ का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, उनमें से कई बाहर हो गईं। वहीं कुछ अनदेखी टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंकाते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।

IPL 2026 Predictions Go Wrong as Most Expert-Picked Teams Crash Out Before Playoffs
क्रिकेट पंडितों का कैलकुलेशन फेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में पहुंची टीमों का फैसला हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम-चार में जगह बनाई। अब 26 मई से प्लेऑफ राउंड की शुरुआत होगी। हालांकि, इस सीजन में एक बात जो चौंकाने वाली रही है, वह यह है कि लगभग सभी क्रिकेट पंडितों की भविष्यवाणी गलत साबित हुई है। सीजन शुरू होने से पहले, 14 क्रिकेट पंडितों ने प्लेऑफ के लिए भविष्यवाणी की थी, लेकिन हर किसी की चुनी हुई टीमों में से दो या तीन टीमें लीग राउंड से ही बाहर हो गईं। आइए जानते हैं किस क्रिकेट पंडित ने कौन सी टीमें चुनी थीं और कौन कौन सी टीमें बाहर हो चुकी हैं...
Trending Videos

IPL 2026 Predictions Go Wrong as Most Expert-Picked Teams Crash Out Before Playoffs
आरसीबी - फोटो : PTI
  • संजय बांगड़ ने आरसीबी, पंजाब, मुंबई और दिल्ली को प्लेऑफ का दावेदार बताया था। पर इनमें से पंजाब, मुंबई और दिल्ली बाहर हो गईं और सिर्फ आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच पाई।
  • पीयूष चावला ने मुंबई, पंजाब, आरसीबी और केकेआर को प्लेऑफ का दावेदार बताया था। हालांकि, इनमें से केवल आरसीबी ही प्लेऑफ में जगह बना पाई।
  • अभिनव मुकुंद ने पंजाब, आरसीबी, मुंबई और दिल्ली को प्लेऑफ का दावेदार बताया था, लेकिन इनमें से सिर्फ आरसीबी ही प्लेऑफ में जगह बना पाई।
  • इयान बिशप ने मुंबई, सीएसके, आरसीबी और पंजाब को प्लेऑफ का दावेदार बताया था। हालांकि, इनमें से सिर्फ आरसीबी ही प्लेऑफ में जा पाई।
  • फाफ डुप्लेसिस ने मुंबई, आरसीबी, पंजाब और चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने का दावेदार बताया था, लेकिन इनमें से सिर्फ आरसीबी ही प्लेऑफ में पहुंच पाई।
  • अंबाती रायुडू ने आरसीबी, मुंबई, लखनऊ और केकेआर को प्लेऑफ का दावेदार बताया था। हालांकि, इनमें से सिर्फ आरसीबी ही अंतिम-चार में जगह बना पाई।
  • एरॉन फिंच ने आरसीबी, मुंबई, पंजाब और सनराइजर्स को प्लेऑफ का दावेदार बताया था। इनमें से सनराइजर्स और आरसीबी प्लेऑफ में पहुंची है।
  • चेतेश्वर पुजारा ने गुजरात, सीएसके, केकेआर और मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने का दावेदार बताया था। इनमें से केवल गुजरात ही प्लेऑफ में पहुंच पाई।
  • आकाश चोपड़ा ने मुंबई, दिल्ली, आरसीबी और पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने का दावेदार बताया था। हालांकि, इनमें से केवल आरसीबी ही प्लेऑफ में जगह बना पाई।
  • मोहम्मद कैफ ने पंजाब, दिल्ली, मुंबई और आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने का दावेदार बताया था। इनमें से सिर्फ आरसीबी ही अंतिम-चार में जगह बना सकी।
  • इरफान पठान ने मुंबई, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान को प्लेऑफ का दावेदार बताया था। इनमें से मुंबई, दिल्ली और पंजाब बाहर हो गईं और सिर्फ राजस्थान ही आखिरी दिन प्लेऑफ में जगह बना सकी।
  • लक्ष्मीपति बालाजी ने चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने का दावेदार बताया था। हालांकि, इनमें से आरसीबी और सनराइजर्स ही प्लेऑफ में पहुंच पाई।
  • हरभजन सिंह ने मुंबई, सनराइजर्स, पंजाब और आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने का दावेदार बताया था। इनमें से केवल सनराइजर्स और आरसीबी ही प्लेऑफ में पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 Predictions Go Wrong as Most Expert-Picked Teams Crash Out Before Playoffs
बाएं से- इरफान, फिंच, हरभजन, रायुडू, कैफ और डुप्लेसिस - फोटो : ANI


यानी केवल हरभजन, बालाजी और फिंच ही ऐसे दिग्गज हैं, जिनकी भविष्यवाणी की हुई दो टीमें प्लेऑफ में पहुंची हैं। बाकियों की एक-एक टीम प्लेऑफ में पहुंची। इस सीजन कई टीमें चोट से भी जूझती रही हैं। आखिरी दिन तक प्लेऑफ की चार टीमें तय नहीं हो पाई थीं। तीन टीमों के बाद चौथी टीम का फैसला रविवार को राजस्थान और मुंबई के बीच मैच के बाद हुआ। आरसीबी इस सीजन खिताब बचाने उतरेगी, वहीं राजस्थान, सनराइजर्स और गुजरात की नजरें दूसरी बार खिताब जीतने पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed