{"_id":"6a13c0f308a08db29109788c","slug":"punjab-kings-social-media-antics-backfire-as-rajasthan-royals-seal-ipl-2026-playoffs-spot-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: पंजाब किंग्स को अपना दांव पड़ा उल्टा! सोशल मीडिया पर बयानबाजी पड़ी भारी; राजस्थान ने कैसे लिया बदला?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: पंजाब किंग्स को अपना दांव पड़ा उल्टा! सोशल मीडिया पर बयानबाजी पड़ी भारी; राजस्थान ने कैसे लिया बदला?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 25 May 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का आक्रामक सोशल मीडिया रवैया आखिरकार उन्हीं पर भारी पड़ गया। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई और पंजाब को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद राजस्थान ने पंजाब के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट का मजाक उड़ाते हुए उन्हें करारा जवाब दिया। पूरे सीजन में पंजाब की सोशल मीडिया रणनीति विवादों में रही और कई बार उसे ‘टॉक्सिक’ भी कहा गया।
आईपीएल 2026
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 के लीग चरण का अंत पंजाब किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा। जहां एक समय टीम प्लेऑफ की मजबूत दावेदार मानी जा रही थी, वहीं आखिरी दिन राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर चौथा प्लेऑफ स्थान हासिल कर लिया और पंजाब का सफर समाप्त हो गया। मैदान के बाहर भी यह मुकाबला चर्चा में रहा, खासकर सोशल मीडिया पर। राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को उसी अंदाज में जवाब दिया, जिसके लिए पंजाब पूरे सीजन में सुर्खियों में रहा था।
Trending Videos
राजस्थान ने मीम से उड़ाया पंजाब का मजाक
राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब के पुराने ट्वीट 'सॉरी भाई आज नहीं!' को उठाकर उस पर मशहूर अर्जुन कपूर मीम के जरिए जवाब दिया। इस वायरल वीडियो में अर्जुन कपूर घर के बाहर खड़े दिखाई देते हैं जबकि बाकी लोग अंदर चले जाते हैं। राजस्थान ने इस मीम के जरिए यह दिखाने की कोशिश की कि प्लेऑफ का दरवाजा पंजाब के लिए बंद हो चुका है। दरअसल, पंजाब का यह ट्वीट एक मई को राजस्थान की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद आया था। उस मैच में पंजाब का कोई संबंध नहीं था, लेकिन टीम ने राजस्थान को ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा था।

Panga na lo 😉 https://t.co/eKa8CqIM9c pic.twitter.com/w11Ff813hU
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 24, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया जंग की शुरुआत कैसे हुई?
इस पूरे विवाद की शुरुआत अप्रैल में राजस्थान और पंजाब के मुकाबले के बाद हुई थी। राजस्थान ने पंजाब को हराने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पुराने वायरल ट्वीट 'जिंटा की टीम जीती क्या?' का इस्तेमाल किया था। राजस्थान ने डोनोवन फरेरा का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा था, 'रुको रुको, सॉरी भाई आज नहीं!' इसके बाद दोनों टीमों के सोशल मीडिया हैंडल्स के बीच लगातार मीम और तंज का दौर चलता रहा। हालांकि, अंत में राजस्थान ने मैदान और सोशल मीडिया दोनों जगह बाजी मार ली।

पंजाब की सोशल मीडिया रणनीति पर उठे सवाल
इस सीजन में पंजाब किंग्स की सोशल मीडिया गतिविधियां कई बार विवादों में रहीं। कई क्रिकेट प्रशंसकों ने टीम के रवैये को 'टॉक्सिक' और जरूरत से ज्यादा आक्रामक बताया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश से धुले मैच के बाद भी पंजाब ने एक डांस वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें यह संकेत दिया गया था कि उन्होंने केकेआर को एक अंक दान में दिया है। उस समय पंजाब लगातार जीत दर्ज कर रहा था और प्लेऑफ लगभग तय माना जा रहा था। लेकिन विडंबना यह रही कि वही एक अंक अंत में पंजाब के लिए भारी पड़ गया। टीम 15 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही, जबकि राजस्थान 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच गया।

आईपीएल ने फिर सिखाया बड़ा सबक
आईपीएल जैसे बड़े और प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में केवल मैदान पर प्रदर्शन ही मायने नहीं रखता, बल्कि मैदान के बाहर टीम का व्यवहार भी चर्चा का विषय बन जाता है। पंजाब किंग्स का यह सीजन इसी बात का उदाहरण बन गया, जहां सोशल मीडिया पर किया गया आक्रामक मजाक आखिरकार उन्हीं पर उल्टा पड़ गया।