{"_id":"6a140fb926fce789880898d0","slug":"ipl-2026-playoffs-coincidence-rcb-gt-srh-and-rr-looking-for-their-2nd-ipl-title-4-teams-analysis-2026-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों से जुड़ा एक अजब संयोग! चारों में ऐसी समानता है, जिसे जानकर चौंक जाएंगे","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों से जुड़ा एक अजब संयोग! चारों में ऐसी समानता है, जिसे जानकर चौंक जाएंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 25 May 2026 02:30 PM IST
सार
आईपीएल 2026 धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। 26 मई से प्लेऑफ राउंड की शुरुआत हो जाएगी। क्वालिफायर-1 में आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से होगा, जबकि एलिमिनेटर में सनराइजर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा।
विज्ञापन
आईपीएल 2026
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम चार में जगह बनाई है। हालांकि, इन चारों में एक समानता है। इसे महज संयोग कहें या कुछ और, ये चारों टीमें आईपीएल में सिर्फ एक-एक बार चैंपियन बनी हैं। सनराइजर्स और डेक्कन फ्रेंचाइजी अलग थीं और दोनों के मालिक भी अलग थे। इस वजह से दोनों के खिताब को अलग-अलग गिना है।
2025 में आरसीबी की जीत का जश्न
- फोटो : ANI
आरसीबी 2025 में चैंपियन बनी, जबकि गुजरात ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में खिताब पर कब्जा जमाया था। सनराइजर्स की टीम 2016 में और राजस्थान की टीम 2008 में लीग के डेब्यू पर खिताब जीता था। अब ये चारों टीमें अपने दूसरे खिताब के लिए जंग लड़ती दिखेंगी। हालांकि, रजत पाटीदार को छोड़कर बाकियों के कप्तान बदल चुके हैं। 2022 में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या थे, वहीं 2016 में सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर थे। 2008 में राजस्थान के कप्तान महान शेन वॉर्न थे। रजत के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है।
Trending Videos
डेक्कन चार्जर्स की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
डेक्कन चार्जर्स सनराइजर्स से क्यों अलग?
डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच काफी अंतर है।
आइए अब प्लेऑफ में पहुंची चारों टीमों की मजबूती और कमजोरी जानते हैं...
डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच काफी अंतर है।
- डेक्कन चार्जर्स का मालिकाना हक डेक्कन क्रॉनिकल समूह के पास था, जबकि सनराइजर्स का हक सन टीवी नेटवर्क (मारन परिवार) के पास है।
- बीसीसीआई द्वारा वित्तीय अनियमितताओं के कारण डेक्कन चार्जर्स को समाप्त कर दिया था। इसके बाद 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद को एक नई फ्रेंचाइजी के रूप में स्थापित किया गया।
- डेक्कन चार्जर्स की थीम नेवी ब्लू (बुल लोगो) थी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की थीम ऑरेंज है (ईगल लोगो) है।
- डेक्कन चार्जर्स ने 2009 (एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी) में खिताब जीता, जबकि सनराइजर्स ने 2016 (डेविड वॉर्नर की कप्तानी) में ट्रॉफी जीती।
- आईपीएल के रिकॉर्ड बुक्स में इन दोनों टीमों के रन, विकेट और जीतों के आंकड़ों को एक नहीं, बल्कि अलग-अलग माना जाता है।
आइए अब प्लेऑफ में पहुंची चारों टीमों की मजबूती और कमजोरी जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
आरसीबी
- फोटो : IANS
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: सबसे संतुलित टीम
मजबूती:
कमजोरी: बड़ी स्पष्ट कमजोरी नजर नहीं आई, लेकिन नॉकआउट दबाव हमेशा चुनौती रहेगा।
मजबूती:
- बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभाग मजबूत।
- विराट कोहली का फॉर्म में होना और लगातार शानदार प्रदर्शन।
- फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर और देवदत्त पडिक्कल ने अहम मौकों पर रन बनाए।
- टिम डेविड और क्रुणाल पंड्या ने फिनिशर की भूमिका अच्छे से निभाई।
- जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले व डेथ ओवर में असर डाला।
- फील्डिंग पूरे सीजन में शानदार रही।
कमजोरी: बड़ी स्पष्ट कमजोरी नजर नहीं आई, लेकिन नॉकआउट दबाव हमेशा चुनौती रहेगा।
विज्ञापन
सनराइजर्स की टीम
- फोटो : IANS/ANI
2. सनराइजर्स हैदराबाद: सबसे विस्फोटक टीम
मजबूती:
कमजोरी:
मजबूती:
- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की आक्रामक बल्लेबाजी।
- बड़े स्कोर खड़े करने की क्षमता। आरसीबी को पिछली टक्कर में हराया था।
- युवा गेंदबाज साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा का शानदार प्रदर्शन।
- कप्तान पैट कमिंस ने चोट से लौटने के बाद अहम स्पेल डाले।
कमजोरी:
- टीम की सफलता काफी हद तक टॉप ऑर्डर की विस्फोटक बल्लेबाजी पर निर्भर दिखी।
- दबाव में मध्यक्रम की स्थिरता पूरी तरह टेस्ट नहीं हुई।