सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Kapil Sharma firing outside residence in amritsar security heightened

Kapil Sharma: कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग की सूचना, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई; इलाका सील

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 25 May 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

इससे पहले भी दो बार कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के बाहर गोलियां चलने की घटना सामने आ चुकी हैं।

Kapil Sharma firing outside residence in amritsar security heightened
कपिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश के प्रख्यात कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित होली सिटी आवास के बाहर गोलियां चलने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर घटना की पुष्टि नहीं की गई है। कपिल के इस घर में उसकी बहन ओर बहनोई रहते हैं। उनके मुताबिक गोलियां चले की आवाज आई थी, मगर कहां चलीं हैं पता नहीं है। 

Trending Videos


पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। होली सिटी में मौजूद वीआईपी घरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और इलाके में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार कनाडा में कपिल के कैफे के बाहर हो चुकी फायरिंग
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। एसीपी वेस्ट कमल जीत सिंह का कहना है कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और फायरिंग हुई है या नहीं इस बात का पता लगाया जा रहा है। किसी भी तरह की अफवाह में लोग न आएं। अगर किसी ने गोली चलाई है तो पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गौर हो कि इससे पहले भी दो बार कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के बाहर गोलियां चलने की घटना सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed