सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol Price Hike BJP alleges that petrol is most expensive in Congress-ruled states

Petrol Price Hike: भाजपा का आरोप- कांग्रेस शासित राज्यों में सबसे महंगा है पेट्रोल, जानें इस दावे की सच्चाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 25 May 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों बढ़ोतरी की गई है। पिछले दस दिनों में पेट्रोल-डीजल की दाम चौथी बार बढ़ें हैं। आइए जानतें हैं नई बढ़ोतरी के बाद किस राज्य में पेट्रोल कितने रुपये में मिल रहा है? 
 

Petrol Price Hike BJP alleges that petrol is most expensive in Congress-ruled states
कहां कितना महंगा पेट्रोल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने बढ़े हुए दामों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। 

Trending Videos


भाजपा का क्या दावा है? 
भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस शासित राज्यों में भाजपा शासित राज्यों से महंगा पेट्रोल-डीजल है। पार्टी का कहना है कि भारत के हर राज्य में एक समान केंद्रीय उत्पाद शुल्क है। इसके बावजूद भाजपा शासित दिल्ली में 102 और गुजरात में 101 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल है। वहीं, कांग्रेस शासित तेलंगाना में 118, कर्नाटक में 110 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ शासित केरल में 114 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल है। भाजपा का कहना है कि, जो पार्टी केंद्र सरकार को ईंधन की कीमतों पर उपदेश देती है। वही अपने ही लोगों पर प्रति लीटर 16 रुपये अधिक कर लगाती है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पाखंडी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितन सही है भाजपा का आरोप
पूरे में देश में 13 राज्य ऐसे हैं जहां सोमवार के इजाफे बाद पेट्रोल 110 रुपये लीटर से ज्यादा हो गया है। इन में से 9 राज्यों में भाजपा या एनडीए गठबंधन की सरकार हैं। वहीं, चार राज्यों में कांग्रेस या कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। 
विज्ञापन

टॉप पांच में तीन राज्यों में भाजपा और सहयोगी दलों की सरकार
पूरे देश में  सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश में मिल रहा है है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पेट्रोल की कीमत 118. 34 रुपये लीटर हो गई है। आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार है। सबसे महंगे पेट्रोल के मामले में दूसरे नंबर पर तेलंगाना है। तेलंगाना में सबसे महंगा पेट्रोल निजामाबाद जिले में है। यहां सोमवार से इसकी कीमत 117.06 रुपये प्रति लीटर हो गई है। तेलंगाना में कांग्रेस के रेवंत रेड्डी की सरकार है। तीसरे नंबर में मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सोमवार को पेट्रोल का रेट 116.09 रुपये लीटर पहुंच गया है। यहां भी भाजपा की सरकार है। चौथे नंबर में केरल है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में सोमवार को पेट्रोल का रेट 115.34 रुपये लीटर पहुंच गया।  इसके साथ ही पांचवे नंबर बिहार है। बिहार के अररिया जिले में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 115.07 रुपये लीटर हो गई।

राज्य

सबसे महंगा पेट्रोल किस शहर में

कीमत (रुपये/लीटर)

सरकार

आंध्र प्रदेश

चित्तूर

118.34

एनडीए

तेंलगाना

निजामाबाद

117.06

कांग्रेस

मध्य प्रदेश

छतरपुर

116.09

भाजपा

केरल

तिरुवनंतपुरम

115.34

कांग्रेस

बिहार

अररिया

115.07

भाजपा

कर्नाटक

मंगलौर

115.01

कांग्रेस

मेघालय

जोवाई

115.01

एनडीए

ओडिशा

भवानीपटना

115.01

भाजपा

तमिलनाडु

तिरुवरुर

115.01

टीवीके कांग्रेस गठबंधन

पश्चिम बंगाल

पुरुलिया

114.69

भाजपा

राजस्थान

झुंझुनू

114.15

भाजपा

महाराष्ट्र

जलना

113.18

भाजपा

सिक्किम

गंगटोक

110.95

भाजपा

छत्तीसगढ़

नारायणपुर

109.74

भाजपा

जम्मू और कश्मीर

कुपवाड़ा

109.61

नेशनल कॉन्फ्रेंस

झारखंड

डाल्टनगंज

107.09

कांग्रेस गठबंधन

असम

नौगांव

106.98

भाजपा

मणिपुर

इंफाल

106.82

भाजपा

मिजोरम

आइजोल

106.39

जेडपीएम

पंजाब

मोहाली

105.88

आप

त्रिपुरा

अगरतला

104.93

भाजपा

नागालैंड

कोहिमा

104.8

एनडीए

पुदुचेरी

यानम

104.29

एनडीए

हरियाणा

सिरसा

104.11

भाजपा

गोवा

मार्गो

103.93

भाजपा

उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर

103.56

भाजपा

गुजरात

दाहोद

102.93

भाजपा

हिमाचल प्रदेश

कुल्लू

102.58

कांग्रेस

उत्तराखंड

पिथौरागढ़

102.15

भाजपा

दिल्ली

दिल्ली

102.12

भाजपा

चंडीगढ़

चंडीगढ़

101.54

केंद्र शासित

 

क्या कहीं 100 रुपये के नीचे भी हैं पेट्रोल की कीमतें?
अंडमान और नोकोबार, अरुणाचल प्रदेश, दादर और नगर हवेली और दमन द्वीप में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से भी कम है। 

बता दें कि 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले 23 मई को कीमतों में बढ़ोतरी करते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतें 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई थीं। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के बीच पिछले 10 दिन में ईंधन की दरों में यह चौथी बढ़ोतरी है। 15 मई को ही सरकारी तेल कंपनियों ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण बढ़ी हुई कीमतों का बोझ धीरे-धीरे ग्राहकों पर डालना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed