सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka cabinet reshuffle: CM reallocates Planning Statistics portfolio to Venkatesh; retains other key dept

कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल: सिद्धारमैया से छिना योजना और सांख्यिकी विभाग, के वेंकटेश को मिला प्रभार

एएनआई, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 25 May 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक में मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से योजना और सांख्यिकी विभाग लेकर मंत्री के. वेंकटेश को सौंपा गया है, जबकि सिद्धारमैया के पास कई अहम विभाग पहले की तरह बने रहेंगे। वेंकटेश को अब अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है और यह बदलाव तुरंत लागू कर दिया गया है। पढ़िए रिपोर्ट-

Karnataka cabinet reshuffle: CM reallocates Planning Statistics portfolio to Venkatesh; retains other key dept
सिद्धारमैया, मुख्यमंत्री, कर्नाटक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल में एक छोटा फेरबदल किया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया  से योजना और सांख्यिकी विभाग का प्रभार हटाकर इसे कैबिनेट मंत्री के. वेंकटेश को सौंप दिया है। 


मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास अब भी कई अहम विभाग बने रहेंगे। इनमें वित्त, कैबिनेट मामलों का विभाग, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर), खुफिया विभाग, सूचना, युवा सेवाएं, खेल, अनुसूचित जनजाति कल्याण और सहकारिता (कृषि विपणन को छोड़कर) शामिल हैं। इसके अलावा, उनके पास अन्य ऐसे सभी विभाग भी बने रहेंगे, जिनका आवंटन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंकटेश को अतिरिक्त जिम्मेदारी
कैबिनेट मंत्री वेंकटेश वर्तमान में पशुपालन और रेशम विभाग संभाल रहे हैं। उनको अब अतिरिक्त रूप से योजना और सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


सरकारी अधिसूचना जारी
सरकारी अधिसूचना के अनुसार, यह संशोधन भारत के संविधान के अनुच्छेद 166(3) के तहत मुख्यमंत्री की सलाह पर किया गया है। इसे 24 मई 2026 की तारीख में जारी किया गया और 25 मई 2026 को कर्नाटक गजट के विशेष अंक में प्रकाशित किया गया।

यह फेरबदल सिद्धारमैया सरकार के भीतर एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिसके तहत योजना और सांख्यिकी विभाग की अहम जिम्मेदारी अब वेंकटेश को दी गई है।

ये भी पढ़ें: बच्ची की हत्या का मामला: पुलिस की संवेदनहीनता से लोगों में नाराजगी, ठहाके लगाते दिखे पुलिस अधिकारी

बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे सिद्धारमैया?
इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की बैठक के लिए बुलाया गया है। लेकिन उन्हें बैठक के एजेंडे की जानकारी नहीं है।

शिवकुमार ने क्या प्रतिक्रिया दी?
सिद्धारमैया ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय से बैठक की सूचना मिली है। वहीं, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के इस बैठक में शामिल होने की संभावना कम है। शिवकुमार ने कहा कि अगर उन्हें बुलाया गया तो वह दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed