{"_id":"6a1433a3a2820183a70de965","slug":"twisha-sharma-case-husband-claims-she-did-not-want-child-family-alleges-samarth-was-drug-addict-2026-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Twisha Sharma Case: पुलिस पूछताछ में पति समर्थ का चौंकाने वाला खुलासा, बताई दोनों के बीच की झगड़े की ठोस वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Twisha Sharma Case: पुलिस पूछताछ में पति समर्थ का चौंकाने वाला खुलासा, बताई दोनों के बीच की झगड़े की ठोस वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Dinesh Sharma
Updated Mon, 25 May 2026 05:03 PM IST
सार
Twisha Sharma Case Update: त्विषा शर्मा केस में पुलिस रिमांड के दौरान पति समर्थ सिंह ने दावा किया कि त्विषा गर्भवती थीं, लेकिन वह बच्चा नहीं चाहती थीं और करियर पर असर की बात कहती थीं। समर्थ ने आरोप लगाया कि त्विषा ने बिना बताए गर्भपात कराया। वहीं मायके पक्ष ने समर्थ पर नशे और झगड़ालू व्यवहार के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
त्विषा शर्मा के पति समर्थ ने पुलिस पूछताछ में खोले राज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में दहेज हत्या के आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। समर्थ अधिवक्ता होने के कारण बहुत सोच-समझकर पुलिस को जवाब दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
त्विषा शर्मा के पति समर्थ से पूछताछ जारी
- फोटो : अमर उजाला
क्या बोला त्विषा का पति समर्थ
समर्थ ने बताया कि काफी समझाने के बाद त्विषा 23 अप्रैल को भोपाल आई, लेकिन कहने लगी कि मैं यह बच्चा पैदा नहीं करना चाहती। मैं ग्लैमर वर्ल्ड की लड़की हूं, बच्चा पैदा करने के बाद मेरा करियर खत्म हो जाएगा। मुझे स्वच्छंदता पसंद है, मैं शादी के बंधन में तो रहना चाहती हूं, लेकिन अपना अलग मुकाम बनाने के बाद बच्चा करूंगी। इसके बाद से दोनों लोगों में विवाद होने लगा।
समर्थ ने आगे बताया कि मैं 24 अप्रैल को त्विषा के साथ बेंगलुरू जाने का टिकट करा चुका था, लेकिन उसने 24 को सुबह मेरे साथ बेंगलुरू जाने से मना कर दिया। 17 अप्रैल को जब से त्विषा को पता चला कि वह गर्भवती है, उसके बाद से उसका व्यवहार ससुराल वालों के प्रति पूरी तरह से बदल गया था। वह बात-बात पर विवाद करने लगी थी। 17 अप्रैल के बाद लगभग रोज ही विवाद होने लगा था।
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: त्विषा की सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट से इस बात के लिए मिला समय

Trending Videos
पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
- फोटो : Amar Ujala
भाई के साथ अजमेर गई, मेरे साथ नहीं गई
समर्थ सिंह ने अपने बयान में कहा कि त्विषा मेरे साथ 24 को बेंगलुरू नहीं गई, अपने भाई के पास अजमेर चली गई। उसने इतना हंगामा किया था कि उसके भाई और माता-पिता भी 24 को मेरे घर भोपाल आए थे। इसके बाद वह अजमेर होते हुए नोएडा चली गई। काफी समझाइश के बाद 30 अप्रैल को लौटकर भोपाल आई और कहा कि वह बच्चा नहीं करेगी। हम दोनों में विवाद होने लगा था। वह अलग कमरे में सोना शुरू कर दिया था। रिश्ते संभालने का पूरा प्रयास किया, लेकिन स्थितियां बिगड़ती चली गईं।
हम लोगों को बिना बताए कराया गर्भपात
समर्थ ने पुलिस को बताया कि सात मई को हम लोगों को बिना बताए ही त्विशा ने गोली खाकर गर्भपात कराया। मेरी मां को गर्भपात होने के बाद पता चला। उसने घर में ही ऐसा किया, इसके बाद स्थितियां और बिगड़ती चली गईं। पति और सास को बिना बताए गर्भपात जैसा निर्णय लिया। समर्थ ने कहा कि हो सकता है मायके वालों को बताया हो, लेकिन हम लोगों से पूछा तक नहीं। इसके बाद बात-बात पर विवाद होने लगा था।
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: अब सामने आया बचाव पक्ष का वकील, बोले- हम जांच में सहयोग कर रहे, साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं

त्विषा शर्मा ने 12 मई को आत्महत्या कर ली थी।
- फोटो : अमर उजाला
मायके वालों ने समर्थ को बताया ड्रग एडिक्ट, झगड़ालू
इधर त्विषा शर्मा के मायके वालों ने कहा कि त्विषा शादी बचाने के लिए पूरा प्रयास किया। वह बच्चे पैदा करने के लिए कुछ समय इसलिए मांग रही थी, ताकि वह समर्थ सिंह की नशे की लत को छुड़ा सके। समर्थ नशा करता है और झगड़ालू भी बहुत है। त्विषा का तर्क था कि जब तक समर्थ नशा करना और विवाद करना बंद नहीं करेंगे, तब तक वह बच्चा प्लान नहीं करेगी। क्योंकि नशा करने वाले या हिंसक प्रवृत्ति के व्यक्ति से बच्चे पैदा करने से बच्चा डिसएबल भी हो सकता है।

कमेंट
कमेंट X