सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mother kept her son's body at home for five days, tried to revive him by placing a Bible on his chest

अंधविश्वास की हद: मां ने पांच दिन घर में रखा बेटे का शव, सीने पर बाइबल रख जिंदा करने का टोटका; ऐसे हुआ खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

विदिशा के क्रांति चौक में एक बुजुर्ग महिला ने बेटे की मौत के बाद उसका शव पांच दिन तक घर में रखा। महिला को विश्वास था कि सीने पर बाइबल रखकर प्रार्थना करने से बेटा जीवित हो जाएगा। बदबू फैलने पर मामला सामने आया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।

mother kept her son's body at home for five days, tried to revive him by placing a Bible on his chest
विदिशा में अंधिवश्वास का अलग ही मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित क्रांति चौक से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुजुर्ग महिला ने अपने 42 वर्षीय बेटे की मौत के बाद शव को करीब पांच दिन तक घर में ही रखा। मान्यता थी कि बेटे के सीने पर बाइबल रखकर प्रार्थना करने से वह दोबारा जीवित हो जाएगा। मोहल्ले में बदबू फैलने और दरवाजे पर खून जैसे निशान दिखने के बाद मामले का खुलासा हुआ।



मरियम वर्गिस के घर रोजाना दूध देने वाले सचिन लोधी सोमवार सुबह पहुंचे तो दरवाजे से तेज बदबू आ रही थी। दरवाजे के पास फर्श पर खून के धब्बे भी दिखे। सचिन ने बताया कि जब उसने मरियम से पूछा तो उनका जवाब हैरान करने वाला था। मरियम ने कहा कि सबने मिलकर मेरे बेटे को मार डाला। शक होने पर सचिन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नर्मदा में डूबे सीमेंट कंपनी के दो साइट इंचार्ज, 15 घंटे बाद मिला शव; मौत से पहले ली थी ये आखिरी सेल्फी
विज्ञापन
Trending Videos


सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर का नजारा देख पुलिस भी सन्न रह गई। एक कमरे में 42 वर्षीय बेटे का शव पड़ा था। शव पर बाइबल रखी हुई थी और आसपास प्रार्थना से जुड़ा सामान मिला। पुलिस के अनुसार शव करीब पांच दिन पुराना था। बदबू पूरे इलाके में फैल चुकी थी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मरियम वर्गिस की उम्र काफी हो चुकी है और वह मानसिक रूप से कमजोर हैं। पति के निधन के बाद से वह बेटे के साथ अकेली रहती थीं। बेटे की अचानक मौत को वह स्वीकार नहीं कर पाईं। आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मरियम घर से बाहर नहीं निकली थीं। घर से अजीब आवाजें भी आती थीं।



सिविल लाइन थाना प्रभारी राज्यवर्धन सिंह जादौन ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि मरियम वर्गिस के घर से बदबू आ रही है। मौके पर जाकर जांच की तो उनके बेटे का शव मिला। प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का लग रहा है। मरियम की उम्र ज्यादा है और घर में कोई अन्य सदस्य नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साक्ष्य के आधार पर आगे जांच की जाएगी।

पुलिस जांच में सामने आया कि मरियम को विश्वास था कि बाइबल रखकर लगातार प्रार्थना करने से बेटा फिर से उठ खड़ा होगा। इसी अंधविश्वास में उन्होंने पांच दिन तक शव को घर में रखा। न किसी को बताया न अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। घटना के बाद क्रांति चौक इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मरियम के घर के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने फिलहाल मरियम को निगरानी में रखा है और उनके रिश्तेदारों को सूचना दी है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed