{"_id":"6ade2b3bc903793fe403c6e8","slug":"jeetu-patwari-labels-the-bjp-a-corrupt-government-promises-to-return-tribal-land-once-a-congress-government-is-formed-katni-news-c-1-1-noi1360-4872896-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: कटनी आमसभा में जीतू पटवारी बोले- भाजपा नेताओं में भ्रष्टाचार का कैंसर, संजय पाठक पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: कटनी आमसभा में जीतू पटवारी बोले- भाजपा नेताओं में भ्रष्टाचार का कैंसर, संजय पाठक पर साधा निशाना
Sun, 25 Oct 2026 10:27 PM IST
कटनी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: कटनी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:27 PM IST
सार
कटनी जिले के बरही में कांग्रेस की जनाक्रोश सभा में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और विधायक संजय पाठक पर रॉयल्टी बकाया होने का दावा किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासी जमीन और खाद संकट के मुद्दे उठाकर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
कटनी में जीतू पटवारी की आमसभा
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही में कांग्रेस की जनाक्रोश सभा से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा नेताओं में भ्रष्टाचार का कैंसर फैलने का आरोप लगाते हुए 250 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। वहीं, विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक पर 500 करोड़ रुपये की रॉयल्टी बकाया होने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी आदिवासियों की जमीन और किसानों को खाद नहीं मिलने के मुद्दे पर मोहन सरकार को जमकर घेरते नजर आए।
विज्ञापन
दरअसल, बरही के विजयनाथ धाम मेला ग्राउंड में आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' जनाक्रोश आमसभा में जीतू पटवारी ने नगरीय प्रशासन विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए भरे मंच में डस्टबिन उठाकर एक लाख रुपये, एलईडी बल्ब 11 हजार रुपये और फिनायल की बोतल 36 हजार रुपये में खरीदे जाने पर जमकर सरकार चुटकी लेते नजर आए। उन्होंने दावा किया कि इन मामलों में करीब 250 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार सामने आया। वहीं जीतू पटवारी ने 365 अधिकारियों पर कार्रवाई का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार करने वालों को भाजपा नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव ने दी सौगात: शहडोल में इस्पात फैक्टरी लगाने की घोषणा, चार हजार लोगों को रोजगार मिलने का दावा
विज्ञापन
पटवारी ने प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचारी और केंद्र सरकार को वोट चोर बताते हुए विधायक संजय पाठक पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की 500 करोड़ रुपये की रॉयल्टी बकाया है। पटवारी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरे पैसे की वसूली की जाएगी। वहीं विकास कार्यों को लेकर भी पटवारी ने संजय पाठक को घेरा। उन्होंने हरिहर तीर्थ निर्माण और बरही, कैमोर व विजयराघवगढ़ में बाय-पास बनाने के वादों पर सवाल उठाए। वहीं, कटनी, मैहर और उमरिया को जोड़ने वाले महानदी पुल के चार साल से बंद होने का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूछा कि क्या वे अपने विधायक की बात नहीं सुन रहे हैं?
पटवारी ने आदिवासियों की करीब चार लाख एकड़ जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की सरकार बनने पर जमीन वापस दिलाने की कार्रवाई का वादा भी किया। वहीं, उमंग सिंघार ने किसानों को खाद नहीं मिलने और महानदी पुल के निर्माण में देरी पर सरकार से जवाब मांगा। आमसभा में जुटी भीड़ को कांग्रेस नेताओं ने आगामी चुनाव में राजनीतिक बदलाव का संकेत बताया है। हालांकि इन मुद्दे का जनता के बीच कितना असर होता है ये तो आने वाले चुनाव में देखने मिलेगा।
