{"_id":"69d299af0bbf4a1d5905e7bc","slug":"video-condition-of-green-belt-and-parks-in-greater-noida-is-very-bad-in-sector-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सार्वजनिक परिवहन नहीं होने से परेशानी; आवारा कुत्तों के आंतक से निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सार्वजनिक परिवहन नहीं होने से परेशानी; आवारा कुत्तों के आंतक से निवासी परेशान
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:49 PM IST
ग्रेटर नोएडा। ग्रीन बेल्ट से लेकर पार्कों की स्थिति सेक्टर में बेहद खराब है। आवारा कुत्तों के आतंक से निवासी परेशान हो चुके हैं कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकाला है। सार्वजनिक परिवार नहीं होने से निवासी निजी वाहनों के भरोसे हैं। यह सभी मुद्दे अमर उजाला संवाद में रविवार को ओमीक्रॉन वन-ए के निवासियों ने उठाएं। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान नहीं होने पर अब प्रदर्शन करने की रणनीति बना रहे हैं।
निवासियों ने बताया कि सेक्टर में कोई बाजार नहीं होने से उन्हें एच्छर बाजार जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती हैं। सेक्टर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पुलिस की पेट्रोलिंग न के बराबर होती है। कई बार पुलिस के अधिकारियों से भी चोरी व अन्य समस्याओं की शिकायत की गई,लेकिन वह भी अनसुनी कर देते हैं। प्राधिकरण ने सेक्टर के चारों ओर तार फेंसिंग करने का वादा किया था,लेकिन अब तक उसे भी नहीं किया गया है। निवासियों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन नहीं होने के कारण उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई बार उन्हें दोगुना तक किराया देना पड़ता है। जबकि सार्वजनिक परिवहन शहर की मांग है। इसके साथ ही निवासियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से मांग की है कि ओमीक्रोन फर्स्ट ए की जगह सेक्टर का नाम केवल ओमीक्रोन होना चाहिए। ओमीक्रोन फर्स्ट ए होने से लोग भ्रमित हो जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।