Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Preparation Underway for Strict Laws Against Sacrilege in Punjab CM Bhagwant Mann
{"_id":"69d32b18204f3afbf709ba6d","slug":"video-preparation-underway-for-strict-laws-against-sacrilege-in-punjab-cm-bhagwant-mann-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून की तैयारी, जैतो में सीएम भगवंत मान ने दिए संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून की तैयारी, जैतो में सीएम भगवंत मान ने दिए संकेत
फरीदकोट के जैतो में रविवार को आयोजित जनसभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेअदबी के मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसा कानून लाने की तैयारी में है, जिसमें दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी और जमानत को भी सीमित किया जा सकता है। इस संबंध में 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। नई अनाज मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 31 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया। मंच पर उनके साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर, विधायक अमोलक सिंह और डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बरगाड़ी बेअदबी और उससे जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए पूर्व सरकारों पर सवाल उठाए। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान हालात बिगड़े और अब उनकी सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में उनकी सरकार ने बुनियादी ढांचे और जनहित से जुड़े कई बड़े कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में जैतो में सीवरेज, पेयजल, खेल स्टेडियम और सिविल अस्पताल के उन्नयन जैसी परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनके पास राज्य के विकास के लिए कोई स्पष्ट योजना नहीं है। उन्होंने दोहराया कि उनकी राजनीति का मकसद सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है और वे शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मनीष सिसोदिया और विधायक अमोलक सिंह ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।