{"_id":"69d3306d418c9cbafc0d47d6","slug":"video-union-minister-ravneet-singh-bittu-visits-gagandeep-randhawas-family-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गगनदीप रंधावा के परिवार से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, सीबीआई जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगनदीप रंधावा के परिवार से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, सीबीआई जांच की मांग की
अमृतसर में डिप्टी मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की मौत से जुड़े संवेदनशील मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ गहरा दुख व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वह इस मामले को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
मीडिया से बातचीत में बिट्टू ने कहा कि मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से करवाई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में केवल मुख्य आरोपी ही नहीं, बल्कि कुछ पुलिस अधिकारी और वर्दीधारी कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने आरोपियों की मदद की। उन्होंने साफ कहा कि चाहे एसएचओ हो, डीएसपी या कोई अन्य अधिकारी दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।