{"_id":"69d39c886130b4b4c00e2d75","slug":"video-video-paema-shara-ucaca-parathamaka-vathayalya-naranapara-ma-thhamathhama-sa-manaya-gaya-varashhaka-utasava-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय नरैनापुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय नरैनापुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय नरैनापुर में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सजल मिश्रा द्वारा किया गया।
वार्षिक उत्सव के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें नाटक, कविता, ‘चूल्हा बेटी बाबू’ नाटक और ‘चोट्टा कमेटी’ जैसे कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अवधेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं दुशाला ओढ़ाकर सम्मान किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. उमाशंकर वैश्य, ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। विद्यालय में कंप्यूटर, आधुनिक प्ले बोर्ड सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसके परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी बड़े पदों तक पहुंच रहे हैं।
इस अवसर पर अविराज सैनी, भूपेंद्र सिंह, ज्योति सैनी,ओमप्रकाश वर्मा, अजय पांडे, योगेश कुमार, फरीद अहमद, आनंद यादव, अनुज सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।