{"_id":"69d39b1cb393dcbd2e08cef2","slug":"video-farmers-protest-against-greater-agra-project-and-vow-wont-let-chief-minister-helicopter-land-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आवासीय परियोजना के शिलान्यास से पहले किसानों का विरोध, बोले- नहीं उतरने देंगे CM का हेलीकाॅप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आवासीय परियोजना के शिलान्यास से पहले किसानों का विरोध, बोले- नहीं उतरने देंगे CM का हेलीकाॅप्टर
आगरा में ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत विकसित की जा रही टाउनशिप के शिलान्यास के लिए मंगलवार को आगरा आ रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। प्रभावित किसानों ने चेतावनी दी है कि वे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को जमीन पर नहीं उतरने देंगे। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा विंग के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव और किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में दर्जनभर गांवों के किसान गांव मनोहरपुर के पास एकत्र हुए। किसानों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को लेकर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा, जिसके चलते बैठक धरने में बदल गई। किसान नेता विपिन यादव ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री का उड़न खटोला रोकने का प्रयास किया जाएगा। धरने की सूचना पर नायब तहसीलदार हरि लाल चौधरी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना है कि जब तक एडीए की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मौली मौके पर आकर वार्ता नहीं करतीं और मुख्यमंत्री से मिलने का समय तय नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में श्यामवीर यादव, राज कुमार, अशोक कुमार, भूप सिंह, राजकुमार पंडित, बहादुर सिंह, ज्ञाप्रसाद, देवेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, श्याम कुमार, रवि तोमर, आशीष सहित कई किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।