{"_id":"69d3a71495c30d1dfe0df359","slug":"video-the-parashurama-jayanti-fair-will-be-celebrated-for-the-first-time-at-the-renukaji-pilgrimage-site-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रेणुका जी तीर्थ में पहली बार मनाया जाएगा परशुराम जयंती मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रेणुका जी तीर्थ में पहली बार मनाया जाएगा परशुराम जयंती मेला
भगवान श्री परशुरामजी की जन्म भूमि रेणुका जी तीर्थ में पहली मर्तबा परशुराम जयंती समारोह को एक मेले के रुप में माना जाएगा। रेणुकाजी विकास बार्ड के सौजन्य से 18 से 20 अप्रैल के बीच तीन दिनों तक चलने इस मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं समेत महिलाओं का डांडिया नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जयंती समारोह को भव्य स्तर पर मेले के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर 18 अप्रैल को दोपहर बाद 3:30 बजे ददाहू से रेणुकाजी तीर्थ तक भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकल जाएगी। जो कि सांझ ढलने से पूर्व मंदिर परिसर में प्रवेश करेगी। यहां देवताओं को पूरे दो दिनों तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ पुरानी देवठी में रखा जाएगा। दोनों दिन भगवान परशुराम महाकथा व अखंड पाठ के साथ-साथ रात्रि को रेणुका झील की महाआरती व भजन संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम राजीव सांख्यान ने बताया कि इस मर्तबा भगवान परशुराम जयंती समारोह को बडे पैमाने पर एक मेले का आयोजन किया जाएगा। जयंती के दिन 19 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे मंदिर परिसर में हवन यज्ञ में स्थानीय विधायक विनय कुमार पूर्णाहुति प्रदान करेंगे। उसी दिन सुबह वॉलीबॉल, रस्सा कशी, म्यूजिकल चैयर व लोक नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी, विजेता टीम को भगवान परशुराम पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 20 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे देव विदाई के साथ ही जयंती समारोह समापन होगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। इस मौके पर तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर, अधीक्षक गौरव पाठक, सीईओ भरत सिंह ठाकुर, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, एसडीओ कोमल शर्मा, आरएफओ अनुज ठाकुर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।