{"_id":"69d35943a01ae9ce7c01e582","slug":"video-utatara-parathasha-gaugdhaya-lhara-mahasabha-na-samathaya-ka-ata-pachhaugdha-jata-ka-saca-ma-shamal-karana-ka-maga-ka-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश गाड़िया लोहार महासभा ने समुदाय को 'अति पिछड़ी जाति' की सूची में शामिल करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश गाड़िया लोहार महासभा ने समुदाय को 'अति पिछड़ी जाति' की सूची में शामिल करने की मांग की
राजधानी लखनऊ में बंगला बाजार स्थित इको गार्डन धरना स्थल में उत्तर प्रदेश गाड़िया लोहार महासभा के अध्यक्ष सागर सिंह सांखला ने समुदाय के लोगों के साथ रैली निकाली। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर समुदाय को 'अति पिछड़ी जाति' की सूची में शामिल करने की मांग की। कहा कि महाराणा प्रताप के समय से ही यह घुमंतू समुदाय कठिन परिस्थितियों में सड़कों के किनारे जीवन व्यतीत करता रहा है।
महासभा का कहना है कि 1955 में चित्तौड़गढ़ में नेहरू जी की उपस्थिति में अन्य राज्यों ने इन्हें आरक्षण का लाभ दिया, किंतु उत्तर प्रदेश में अब तक इन्हें किसी भी जाति सूची में स्थान नहीं मिला है। समुदाय ने पुनर्वास, भूमि पट्टे जारी करने और शोषण रोकने हेतु सरकारी शासनादेश जारी करने की गुहार लगाई है।
अध्यक्ष सागर सिंह सांखला ने मांग करते हुए कहा कि हमें पूरे प्रदेश में समुदाय को एक मानक नाम से पहचान दी जाए। सड़कों के किनारे रह रहे परिवारों को हटाने से पूर्व आवास की व्यवस्था हो। जाति सूची में शामिल करने हेतु शीघ्र शासनादेश जारी किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।