{"_id":"6adb56cc8f3ea926d3080ecf","slug":"siwan-alampur-firecracker-factory-blast-several-injured-death-feared-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में धमाका: सिवान में पटाखा फैक्टरी भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत की प्राथमिक सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में धमाका: सिवान में पटाखा फैक्टरी भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत की प्राथमिक सूचना
Fri, 23 Oct 2026 06:15 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:15 PM IST
सार
बिहार के सीवान जिले के जामो स्थित आलमापुर में पटाखे बनाने के दौरान जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में सात-आठ लोगों की मौत की आशंका है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। अभी मौके पर हालांकि कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
आलमापुर में पटाखे बनाने के दौरान तेज धमाका, राहत-बचाव कार्य जारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीवान से बड़ी खबर है। जामो स्थित आलमापुर में पटाखे बनाने के दौरान तेज धमाका होने से हड़कंप मच गया है। इसमें कई लोगों की मौत की आशंका है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
डेढ़ घंटे तक रुक-रुक के हुआ ब्लास्ट, पूरा मकान उड़ गया
करीब डेढ़ घंटे तक रुक रुक के ब्लास्ट होता रहा। पूरा मकान उड़ गया है। धमाके रुकने के बाद लोग दौड़े तो कई शवों के टुकड़े जहां-तहां लुढके मिले। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच चुकी है। सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, महाराजगंज एसडीपीओ अमन, बड़हरिया, जामो, गोरेयाकोठी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। सात से आठ शवों के टुकड़े बताए जा रहे हैं। अभी मौके पर हालांकि कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। एक परिवार के मां, पिता और बेटी के चीथड़े उड़ने की बात सामने आई है।