फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihta-road-accident-tractor-bike-rider-death-mother-injured

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

Fri, 23 Oct 2026 05:57 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Oct 2026 05:57 PM IST
सार

पटना के बिहटा में दिलावरपुर मुख्य सड़क पर शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महेश पंडित की मौत हो गई, जबकि उनकी मां मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर किया गया है।

विज्ञापन
bihta-road-accident-tractor-bike-rider-death-mother-injured
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बिहटा थाना क्षेत्र के आईआईटी अमहरा अंतर्गत दिलावरपुर मुख्य सड़क पर शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को बिहटा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। इसके बाद उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान महुआर गांव निवासी स्वर्गीय देव पंडित के पुत्र महेश पंडित के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिला की पहचान मालती देवी के रूप में हुई है, जो महेश की मां हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मां-बेटे बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दिलावरपुर मुख्य सड़क पर उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि महेश पंडित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मालती देवी को बिहटा रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद आईआईटी अमहरा थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Election: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान संपन्न; कतार में कोई नहीं, वोट प्रतिशत अपडेट देखें

आईआईटी अमहरा थाने के अपर थानाध्यक्ष रामसहोदर ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हुए थे। इस घटना में बेटे की मौत हो गई, जबकि घायल मां का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed