{"_id":"69d3fbfbf03e0bcf38068c7b","slug":"video-ghazipur-crowned-champion-in-archery-competition-wins-rolling-trophy-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"आर्चरी प्रतियोगिता में गाजीपुर बना चैंपियन, जीता चल वैजयंती ट्रॉफी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्चरी प्रतियोगिता में गाजीपुर बना चैंपियन, जीता चल वैजयंती ट्रॉफी; VIDEO
वाराणसी जोन की 13वीं आर्चरी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर ने कुल 255 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल कर चल वैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 5 से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई, जिसमें गाजीपुर सहित आजमगढ़, बलिया, भदोही, चंदौली और सोनभद्र की टीमों के कुल 52 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जबकि अपरिहार्य कारणों से जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी और मऊ की टीमें शामिल नहीं हो सकीं। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में भदोही ने 170 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में भी गाजीपुर का दबदबा रहा, जहां टीम ने 193 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि भदोही 124 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि के समक्ष आयोजित 30 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में आरक्षी राजन प्रसाद (गाजीपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुख्य आरक्षी हौसला प्रसाद (बलिया) दूसरे स्थान पर रहे। महिला मिक्स वर्ग में आकांक्षा त्रिपाठी ने पहला और दीपा सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जमानियां स्थित एकलव्य एकेडमी के निर्णायक मंडल का विशेष योगदान रहा। खिलाड़ियों का प्रदर्शन और अनुशासन उच्च स्तर का देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।