{"_id":"69d3fbf0d981a15ded0d0f7b","slug":"video-seven-huts-destroyed-by-fire-goods-worth-3-lakh-reduced-to-ashes-in-mart-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सात झोपड़ियां जलकर नष्ट, मार्ट में तीन लाख का सामान जलकर राख; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात झोपड़ियां जलकर नष्ट, मार्ट में तीन लाख का सामान जलकर राख; VIDEO
गाजीपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार की रात मौधा बाजार स्थित एक मार्ट अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें तीन लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। इधर, रामपुर उर्फ साधोपुर में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से सात झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। रेवतीपुर के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव निवासी कृष्णा राम की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से पहले आग लग गई। धुआं उठता देख जबतक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग की लपटों ने छह अन्य झोपड़ियों को भी आगोश में ले लिया। आग में दो बाइक भी जलकर नष्ट हो गई। आग लगने से कृष्णा राम, शिवकुमार, मारकंडे, राजेंद्र, राजाराम, गुड्डू और गोरख की झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। वहीं, मारकंडे और राजेंद्र की एक-एक बाइक जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तबतक घर- गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की सतर्कता से सभी पशुओं को समय रहते बाहर निकाल लिया गया था, जिससे कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। पीड़ित कृष्णा राम ने बताया कि आग से करीब तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तबतक आग बूझ चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। औड़िहार के खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा निवासी एहसान अंसारी ने बताया कि बाजार में 99 मार्ट नाम से कपड़ा, कॉस्मेटिक व जनरल स्टोर की दुकान है। देर रात अचानक दुकान से धुआं और आग की लपट उठने लगीं। सूचना पर जब पहुंचा तो दुकान के अंदर रखा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना की जानकारी मिलने के बाद लेखपाल अमित सिंह भी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त सामानों आंकलन किया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि आग लगने से हुए नुकसान व आग लगने के कारण की जांच चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।