{"_id":"69d3fc019f9e038ecf0c238b","slug":"video-three-accused-of-conducting-religious-conversion-arrested-in-babura-village-jaunpur-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौनपुर के बबुरा गांव में धर्मांतरण कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर के बबुरा गांव में धर्मांतरण कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार, VIDEO
बदलापुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बबुरा गांव में धर्मांतरण कराने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के बबुरा गांव में रविवार को राकेश गौतम के घर के एक कमरे में धर्मांतरण का खेल चल रहा था। वहां कुछ महिलाएं व पुरुष मौजूद थे जिन्हें प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया तो कुछ भागने में कामयाब रहे। ऊदपुर गेल्हवा गांव निवासी बजरंग दल के जिला संयोजक सत्या शुक्ल की तहरीर पर आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि मौके से राकेश गौतम उर्फ सोनू निवासी बबुरा, डेविट कुमार निवासी रूपचंदपुर व राम करन गौतम निवासी खजूरन बदलापुर को हिरासत में लिया गया जो धर्मांतरण में संलिप्त थे। तीनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया। शेष की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।