{"_id":"69d3f709228ea574ca0f5227","slug":"video-nine-arrested-including-owner-while-drinking-at-tasting-shop-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"चखने की दुकान में शराब पी रहे संचालक समेत नौ धराए, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चखने की दुकान में शराब पी रहे संचालक समेत नौ धराए, VIDEO
भोजपुर गांव में कंपोजिट शराब के सपीम रविवार की रात 9:30 बजे चखने की दुकान में शराब पी रहे संचालक समेत 9 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। लगातार मिल रही शिकायत पर सीओ अरुण कुमार सिंह ने छापेमारी कर कार्रवाई की। पुलिस सभी आरोपियों को पकड़ कर जलीलपुर चौकी ले आई, जहां विविक कार्रवाई करते हुए सभी का चालान कर दिया गया।लगभग चार माह पूर्व इसी शराब की दुकान पर मारपीट हुई थी, जिसमें लगभग चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। कुछ दिनों तक दुकान बंद रही। उसके बाद फिर दुकान चालू कर दी गई, जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस अधिकारियों से की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं और सुबह से लेकर देर रात्रि तक चखने की दुकान पर खुलेआम शराब लोग बैठकर पीते हैं। देसी शराब रात भर खुलेआम बेचने का क्रम चलता है। शराबी शराब पीकर आए दिन मारपीट करते हैं। चखना बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना था कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।