सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sudama Ram Handed the Reins as Chairman of the Cooperative Marketing and Consumer Union Ltd., Rampur

Video: सुदामा राम को सौंपी सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित रामपुर के अध्यक्ष की कमान

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:24 PM IST
Sudama Ram Handed the Reins as Chairman of the Cooperative Marketing and Consumer Union Ltd., Rampur
द रामपुर तहसील सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित के निदेशक मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सभी सदस्यों ने इस निदेशक मंडल में सर्वसम्मति से सुदामा राम मेहता को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। वहीं केडी आजाद को उपाध्यक्ष, बीर सिंह कपूर, रत्न दास कश्यप और भाग राम  हस्टा को निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि दो जोन अभी खाली हैं। नव नियुक्त पदाधिकारियों के लिए मंगलवार को रामपुर स्थित सोसाइटी के कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। सोसाइटी के पूर्व पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने नए निदेशक मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत किया। कर्मचारियों ने टोपी और मफलर भेंट कर उनका सम्मान बढ़ाया। उपाध्यक्ष केडी आजाद ने कहा कि लंबे समय से विपणन संघ सीमित रामपुर में कार्य कर रहा है। कई कार्य ऐसे हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए वर्षों से योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खोपड़ी स्थित सोसाइटी की करीब एक बीघा भूमि है, जहां कार पार्किंग और बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा सीमित के कर्मचारियों के वेतन में लंबे समय से बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन में जल्द बढ़ोतरी मिल पाएगी, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों से न जूझना पड़े। इसके अलावा सीमित के रामपुर स्थित भवन की ऊपरी मंजिल में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा, ताकि बैठकों और समारोह के दौरान बैठने और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके। नव नियुक्त अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि  कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी, खोपड़ी स्थित भूमि पर कार पार्किंग, बहुउद्देश्यीय परिसर निर्माण और रामपुर स्थित भवन पर सामुदायिक भवन जैसे कार्यों को प्रमुखता से पूर्ण किया जाएगा। निदेशक मंडल के सदस्यों ने उनपर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। सभी पदाधिकारी और सदस्यों के साथ मिलकर सीमित को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर निदेशक मंडल के सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर सेवानिवृत निरीक्षक सहकारी सभाएं रेवा राम नेगी, चित्र भानू शर्मा, कृष्ण शर्मा, शंकर लाल, निरीक्षक सहकारी सभाएं सुमित शर्मा, शिव सिंह ठाकुर, अमर सिंह अष्टू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल भूस्खलन की भेंट चढ़ा, लोनिवि को लगी लाखों की चपत

07 Apr 2026

फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने पांच किलो हेरोइन संग आरोपी पकड़ा

गुरुहरसहाए में दीवार बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े

गुरुहरसहाए के विधायक ने पंचायतों को दिए पानी के टैंकर

Ujjain News: भांग का शृंगार कर त्रिनेत्र से सज गए बाबा महाकाल, मन्दिर की सुरक्षा के लिए आया यह दान

07 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: अस्पतालों पर भी लगेगी सील, देर रात तक मरीज़ अस्पताल करते रहे खाली, संचालक बोले...तकलीफ है, लेकिन मानना पड़ेगा सुप्रीम कोर्ट का आदेश

07 Apr 2026

Meerut: सीओ सिविल लाइन ने व्यापारियों से किया संवाद, व्यापारियों ने बताई अपनी पीड़ा

07 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: सुबह होगी सीलिंग की कार्रवाई, देर रात तक दुकान खाली करते रहे व्यापारी

07 Apr 2026

VIDEO: पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, अस्पताल के गेट पर किया हंगामा

07 Apr 2026

Meerut: ऋषभ एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल के बीच क्रिकेट मैच

07 Apr 2026

Meerut: थापर नगर गुरुद्वारे में कीर्तन का आयोजन

07 Apr 2026

घोरावल विधायक अनिल को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा

07 Apr 2026

Meerut: बुद्धा गार्डन में शिवकथा का आयोजन

07 Apr 2026

सोनबरसा में तुला माता मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ; VIDEO

07 Apr 2026

पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे चाय बागान में काम करने वाले मजदूर, VIDEO

07 Apr 2026

जौनपुर के बबुरा गांव में धर्मांतरण कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

07 Apr 2026

आर्चरी प्रतियोगिता में गाजीपुर बना चैंपियन, जीता चल वैजयंती ट्रॉफी; VIDEO

07 Apr 2026

सात झोपड़ियां जलकर नष्ट, मार्ट में तीन लाख का सामान जलकर राख; VIDEO

07 Apr 2026

जौनपुर में फफूंदयुक्त दही मिलने पर स्वीट हाउस पर छापा, नमूना जांच को भेजा; VIDEO

07 Apr 2026

सीमा द्विवेदी बोलीं- भाजपा की जड़ में समाहित है भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा, VIDEO

07 Apr 2026

चंदौली में जंगल की जमीन से वन अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाया; VIDEO

07 Apr 2026

Kedarnath Dham: लगातार बर्फबारी से केदारनाथ में तैयारियां प्रभावित

06 Apr 2026

गाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, VIDEO

06 Apr 2026

कला प्रेमियों ने हनुमत दरबार में लगाई हाजिरी, बीआर फाउंडेशन के 10 चित्रकारों का जलवा; VIDEO

06 Apr 2026

बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने से ही होगा उनका सर्वागींण विकास, VIDEO

06 Apr 2026

चखने की दुकान में शराब पी रहे संचालक समेत नौ धराए, VIDEO

06 Apr 2026

Maihar News: मैहर में डीजल-पेट्रोल के अवैध कारोबारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 लाख का माल जब्त

06 Apr 2026

VIDEO: पुनर्वास विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थी को चिढ़ाने पर हुआ हंगामा, नाराज छात्रों ने जाम की सड़क

06 Apr 2026

क्रय केंद्रों पर बोरे के अभाव में गेहूं की खरीद हुई प्रभावित, किसान परेशान; VIDEO

06 Apr 2026

चौथे मुकाबले में मऊ को छह विकेट से हराकर अयोध्या ने सीरीज पर किया कब्जा, VIDEO

06 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed